अजीबोगरीब मामला: दो दिन पहले हुईं मां की मौत से अंजान 14 वर्षीय बेटा बाहर जाकर दोस्तों के साथ खेलता रहा

लड़के ने सोचा कि मां सो रही है और उससे बात नहीं कर रही है, क्योंकि वह उससे नाराज है।
अजीबोगरीब मामला: दो दिन पहले हुईं मां की मौत से अंजान 14 वर्षीय बेटा (ians)

अजीबोगरीब मामला: दो दिन पहले हुईं मां की मौत से अंजान 14 वर्षीय बेटा (ians)

दोस्तों के साथ खेलता रहा

Published on
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: चौंकाने वाली एक घटना में, 14 वर्षीय एक लड़के ने अपनी मां के शव के साथ आर.टी. नगर, बेंगलुरु (R.T Nagar Bengaluru) में स्थित घर में दो दिन गुजारा। पुलिस के मुताबिक, लड़के को नहीं पता था कि उसकी मां मर चुकी है। लड़के ने सोचा कि मां सो रही है और उससे बात नहीं कर रही है, क्योंकि वह उससे नाराज है। पुलिस ने कहा कि 44 वर्षीय अन्नम्मा (Annamma) की 26 फरवरी को लो शुगर (Low Sugar) और ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की वजह से घर में सोते हुए मौत हो गई, लेकिन बेटे ने सोचा कि उसकी मां सो रही है।

<div class="paragraphs"><p>अजीबोगरीब मामला: दो दिन पहले हुईं मां की मौत से अंजान 14 वर्षीय बेटा (ians)</p></div>
भारत का एक ऐसा Railway ट्रैक जिस पर आज भी अंग्रेजों का कब्जा है

अन्नम्मा के पति की एक साल पहले किडनी फेल (Kidney Fail) होने से मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मां और बेटा रहते थे। लड़का घर से बाहर निकलता था, बाहर अपने दोस्तों के साथ खेलता था और घर वापस चला जाता था। वह अपने दोस्त के यहां खाना खाता था।

28 फरवरी को उसने अपने पिता के दोस्तों को मां अन्नम्मा से दो दिनों तक बात नहीं करने के बारे में बताया। इस पर वे मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि वह मर चुकी थी। आर.टी. नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

--आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com