Super Village: व्यक्ति को मुफ्त में मिलता है बंगला और गाड़ी

दुनिया में बहुत से गांव और शहर मौजूद है। हर स्थान की अपनी एक विशेष पहचान होती है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
Super Village: व्यक्ति में मुफ्त में मिलता है बंगला और गाड़ी(Wikimedia Commons)

Super Village: व्यक्ति में मुफ्त में मिलता है बंगला और गाड़ी

(Wikimedia Commons)

चीन (China)

Published on
2 min read

न्यूजग्राम हिंदी: आज के वक्त में हवा के अलावा कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता। इसीलिए जब भी बात आती है कि कहीं पर भी कुछ मुक्त ने मिल रहा है तो लोग पागलों की तरह उस चीज के पीछे भागने लगते हैं और कई बार तो मुफ्त के चक्कर में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही उदाहरण अभी पाकिस्तान (Pakistan) में आए आर्थिक संकट के दौरान राशन बंटने के वक्त देखा जा सकता है। लेकिन अगर हम कहे की दुनिया में एक ऐसा गांव मौजूद है जहां पर आपको बहुत बड़ा बंगला और गाड़ी फ्री में मिलेंगे तो क्या आप विश्वास करेंगे?

Super Village: व्यक्ति में मुफ्त में मिलता है बंगला और गाड़ी

(Wikimedia Commons)

World Consumer Rights day: जानिए अपने ऐसे अधिकार जिनसे आप वाकिफ नहीं होंगे

दुनिया में बहुत से गांव और शहर मौजूद है। हर स्थान की अपनी एक विशेष पहचान होती है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। आज के हम आपको चीन (China) के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुपर विलेज (Super Village) के नाम से जाना जाता है।

• भले ही यह एक गांव है लेकिन इस सुपर विलेज का रहन सहन बिल्कुल शहर जैसा है और यहां का प्रत्येक इंसान एक करोड़पति (Crorepati) है।

• अगर इस गांव की खासियत की बात की जाएं तो इस गांव की खासियत यह है कि जो भी इंसान यहां पर नया आकर बसता है उसे फ्री में गाड़ी और बंगला दिया जाता है।

• चीन के जियागांसू प्रांत में बसे हुए इस गांव का नाम वाक्शी (Vakshi) है। लेकिन लोग इसे सुपर विलेज के नाम से भी जानते हैं।

इस गांव में हेलीपैड और थीम पार्क भी मौजूद

इस गांव में हेलीपैड और थीम पार्क भी मौजूद

Wikimedia Commons

• यह गांव 1960 में वू रेन बाओ के एक नेता ने बसाया था। इतना ही नहीं इस गांव में हेलीपैड और थीम पार्क भी मौजूद है।

• इस गांव में करीब 2000 लोग रहते हैं और सभी करोड़पति हैं। इस गांव में लोग ज्यादातर फलों की खेती करते हैं और उनकी सालाना इनकम अस्सी लाख रुपए होती है।

• इस गांव के सभी लोगों के पास आलीशान बंगला, गाड़ी और साथ ही हेलिकॉप्टर भी है। यहां के लोग शहर के लोगों से भी ज्यादा अमीर हैं।

• जो भी इस गांव में आकर बसता है उसे यहां के ऑथोरिटी की तरफ से मुफ्त में विला और गाड़ी दी जाती हैं। जब व्यक्ति गांव छोड़कर जाता है तो उसे यह चीजें वापस करनी होती है।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com