
Viral News: एमबीए डिग्री होल्डर लड़की ने भगवान शिव से रचाई शादी (IANS)
मध्य प्रदेश
न्यूजग्राम हिंदी: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसमें एक लड़की ने भगवान शिव (Lord Shiva) से विवाह रचा लिया।
यह खबर महाशिवरात्रि (Mahashivratri) से पहले की है जिसमें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया निवासी निकिता (Nikita) ने भगवान शिव से पूरे विधि विधान के साथ विवाह किया। एमबीए (MBA) पास निकिता ने ब्रह्माकुमारी आश्रम (Brahamkumari Ashram) में विवाह रचाया। शादी की सभी रस्में आश्रम में करने के बाद निकिता ने मैरिज गार्डन में भगवान शिव को वरमाला पहनाकर शादी संपन्न की।
वही निकिता के परिवार का कहना है कि बहुत से लोगों ने निकिता के इस फैसले का विरोध किया लेकिन जब भी कोई कुछ अच्छा या नया करने जाता है तो दुनिया उसका विरोध करती ही है। आश्रम के लोगों ने भी निकिता के इस फैसले को बहुत सराहा है उन्होंने कहा कि भगवान शिव से विवाह करना अध्यात्म के मार्ग में एक कदम आगे बढ़ना है। आज के वक्त में यह करना बहुत कठिन है लेकिन एमबीए पास निकिता ने यह कदम उठाकर पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। उनका यह कदम किसी बड़े साहस से कम नहीं है। हम निकिता के इस फैसले से बहुत खुश हैं।
PT