जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिले दो तोहफे

बॉलीवुड के बादशाह 2 नवंबर को 57 साल के हो जाएंगे और आखिरी बार वे 2018 में जीरो (Zero) फिल्म में बतौर हीरो नजर आए थे।
शाहरुख खान
शाहरुख खानWikimedia

इस साल शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस को उनके बर्थडे पर डबल तोहफा मिलने वाला हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान (Pathan) का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा। वहीं उनकी आईकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (DDLJ) एक बार फिर से थिएटर में लगाई जाएगी।

बॉलीवुड के बादशाह 2 नवंबर को 57 साल के हो जाएंगे और आखिरी बार वे 2018 में जीरो (Zero) फिल्म में बतौर हीरो नजर आए थे। उसके बाद शाहरुख 5 साल बाद 2023 की जनवरी में जबरदस्त एक्शन फिल्म पठान से स्क्रीन पर वापसी करेंगे। यकीनन शाहरुख के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसीलिए यह बर्थडे उनके फैंस के लिए बहुत खास होने वाला हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने पठान में जोरदार एक्शन किया हैं और उनके 57 वें जन्मदिन पर आने वाला उनकी इस फिल्म का टीजर उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं हैं। लेकिन इसी के साथ उनके फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला हैं।

शाहरुख खान
Irrfan Khan: ‘एक कलाकार जिसकी आज भी दुनिया कायल है’

पठान के मेकर्स यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) ने शाहरुख के फैंस के लिए उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने का एक जबरदस्त इंतजाम किया हैं। शाहरुख की करियर की सबसे आईकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे एक बार फिर से थियेटर्स में आ रही हैं।

यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी और यह अब तक के सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म हैं। यह फिल्म लॉकडाउन के अलावा लगातार 27 साल से मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर (Maratha Mandir Theatre) में चलाई जा रही हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि यह बॉलीवुड फिल्म शाहरुख के बर्थडे यानी कि 2 नवंबर पर मराठा मंदिर सिनेमा के अलावा देशभर के PVR के कई थियेटर्स में लगाई जाएगी।

फिल्म के टिकट के दाम भी काफी कम होने वाले हैं अधिकतर जगह पर यह ₹100 से लेकर ₹150 तक होंगे। शाहरुख के फैंस के लिए उनके जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा और कोई नहीं हो सकता था।।

(PT)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com