हर भारतीय का जुनून है ये बाजार: बात अगर खरीददारी की हो तो इनसे बेहतर कुछ नहीं

शादी समारोह से लेकर घर के छोटे-छोटे सामान तक के लिए यहां भीड़ लगी रहती है। साथ ही बेहतर स्ट्रीट फूड खरीदारी में चार चांद लगा देता है।
दिल्ली का एक बाजार
दिल्ली का एक बाजारWikimedia

भारतीय खरीदारी के बहुत शौकीन होते हैं। इन्हें खरीदारी करने के लिए किसी विशेष अवसर या कारण की जरूरत नहीं होती। बस जहां भी इन्हें किसी अच्छे बाजार या सेल के बारे में पता चला ये वहां पहुंच जाते हैं। अगर आपको भी शॉपिंग करना पसंद है तो आज हम आपको कुछ लोकप्रिय बाजारों के बारे में बताएंगे।

जब बात खरीदारी की आती है तो हर व्यक्ति की जुबां पर एक ही नाम रहता है दिल्ली। यहां लोग दूर-दूर से खरीदारी करने आते हैं। यहां के बाजारों की गुणवत्ता, विविधता और मौलिकता इसे अन्य बाजारों से अलग करती है। शादी समारोह से लेकर घर के छोटे-छोटे सामान तक के लिए यहां भीड़ लगी रहती है। साथ ही बेहतर स्ट्रीट फूड खरीदारी में चार चांद लगा देता है।

1. चांदनी चौक, दिल्ली (Chandni Chowk,Delhi)

यह बाजार पुरानी दिल्ली में स्थित है। खुदरा विक्रेता और ग्राहकों के लिए यह एक शॉपिंग हब है। यहां से आप शादी के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

यह बाजार सोमवार से शनिवार सुबह 11:00 से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।

दिल्ली का एक बाजार
अब भी चिंता का विषय है कोरोना का वैरिएंट BA.2- W.H.O

2. सरोजिनी नगर, दिल्ली (Sarojini Nagar, Delhi)

यह कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक शॉपिंग हब है। यहां आपको छोटे टॉप से लेकर विंटर लोंग कोट तक आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार में बहुत सी दुकानें और स्टॉल है यहां पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, घर की सजावट के सामान से लेकर कपड़े तक सभी चीजें मिलती है। यहां के मोमोज और बेकरी का सामान लोगों का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है।

यह बाजार सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।

3.लाजपत नगर, दिल्ली (Lajpat Nagar, Delhi)

यह बाजार सूट और साड़ियों के लिए भारतीय महिलाओं की पहली पसंद है। यहां आपको एक्सेसरीज और बैग भी मिल जाएंगे। यहां सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली चीजें मिलती हैं। यहां सड़क किनारे स्टॉल भी लगते हैं और बड़े बड़े शोरूम भी हैं। यहां पर सुंदर मेहंदी लगाने वाले भी बैठते हैं।

यह बाजार रविवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है।

दरियागंज बुक मार्केट
दरियागंज बुक मार्केटWikimedia

4. दरियागंज बुक मार्केट (Daryaganj Book Market)

यह बाजार पुस्तक प्रेमियों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह दुनिया के सबसे बड़े साप्ताहिक पुस्तक बाजार के रूप में भी जाना जाता है। यहां किताबें फुटपाथ और स्टॉल पर लगी है। यहां आपको इतिहास, कॉमिक्स, उपन्यास हर तरह की पुस्तक मिल जाएगी।

यह बाजार केवल रविवार को सुबह 9:00 बजे से खुलता है।

5.कमला नगर (Kamla Nagar)

यह बाजार दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए एक शॉपिंग हब है। यहां आपको हर तरह का सामान सस्ती कीमत पर मिल जाएगा। यह बाजार एक मॉल के चारों तरफ लगा हुआ है। यहां आपको कपड़े, जूते चप्पल , अन्य साज सजावट का सामान भी मिल जाएगा।

यहां के मोमोज पूरी दिल्ली में फेमस है।

(PT)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com