Year Ender 2022: जानिए इस वर्ष हुई ऐसी घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया

साल चाहे कोई भी हो कोई न कोई ऐसी घटना या हादसा हो ही जाता है जो उम्र भर के लिए एक गहरी छाप छोड़ जाता है।
 इस वर्ष हुई ऐसी घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया (Wikimedia)
इस वर्ष हुई ऐसी घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया (Wikimedia)Year Ender 2022

कई अच्छे बुरे और खतरनाक घटनाक्रम होने के बाद भी 2022 विदा लेने जा रहा है। साल चाहे कोई भी हो कोई न कोई ऐसी घटना या हादसा हो ही जाता है जो उम्र भर के लिए एक गहरी छाप छोड़ जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इस साल में घटित कुछ ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया।

• 24 फरवरी, 2022: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत के समय अनुसार सुबह 8:30 बजे रूस (Russia) पर सैन्य कार्यवाही करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन (Ukraine) पर हवाई हमले करने शुरू कर दिए।

• 8 जुलाई, 2022: इस दिन नारा (Nara) शहर में जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस वक्त हुई जब आवे पश्चिमी शहर नारा में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) के उम्मीदवार के इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे।

 इस वर्ष हुई ऐसी घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को अचंभे में डाल दिया (Wikimedia)
World Computer Literacy Day 2022: जानिए इस दिन का महत्व

• 9 जुलाई, 2022: श्रीलंका (Srilanka) में बगावत हुई थी, वहां की महंगाई और करप्शन से परेशान जनता ने श्रीलंका पोदुजाना पेरूमाना सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया था।

• 31 जुलाई, 2022: इस तारीख को अल जवाहिरी (Al-Zawahiri) मारा गया। वह अलकायदा चीफ और अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर 2011 को आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था। वह अफगानिस्तान (Afghanistan) के काबुल (Kabul) में एक अमेरिकी एयर स्ट्राइक के दौरान मारा गया।

• अगस्त, 2022: इस दौरान पाकिस्तान (Pakistan) में विनाशकारी बाढ़ आई जिससे 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।

• 8 सितंबर, 2022: 70 सालों से ब्रिटेन की राजगद्दी संभाल रही महारानी एलिजाबेथ II का निधन हो गया।

 हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन
हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनWikimedia

• 13 सितंबर, 2022: ईरान में चल रहे हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन के बीच 13 सितंबर 2022 को 20 साल की महसा अमीनी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और इस दौरान हुई मारपीट के कारण 16 सितंबर को उनकी पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई।

30 सितंबर, 2022: इस दिन अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित काज हायर एजुकेशन सेंटर पर आतंकी हमला हुआ।

• 3 नवंबर, 2022: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर जानलेवा हमला हुआ।

• 21 नवंबर, 2022: इंडोनेशिया (Indonesia) में भयंकर भूकंप आया। जिसमें 162 लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए।

• 9 दिसंबर, 2022: चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग सेक्टर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की।

(PT)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com