जानिए कैसे पाए समस्याओं से निज़ात, कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अक्टूबर)
कलाशांति ज्योतिष
कलाशांति ज्योतिषIANS

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह पुरानी चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में यात्राओं के योग बन सकते हैं। व्यर्थ के खर्च उत्पन्न हो सकते हैं और धार्मिक कार्यो पर खर्च हो सकता है। बाद में स्थितियां सामान्य होने लगेंगी। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन को लेकर यह हफ्ता बढ़िया कहा जा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नए लोगों से मेल-मिलाप की संभावना बन सकती है। धनलाभ के अच्छे योग उभर कर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीकठाक बना रहेगा। पति-पत्नी के मध्य आपसी स्थितियों में मजबूती देखने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों का कार्य भार बढ़ने की संभावना बन सकती है।

मिथुन लग्नराशि : नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा व्यतीत हो सकता है। प्रमोशन और सैलरी इन्क्रीमेंट इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, इसलिए ध्यान दें। संतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है। हफ्ते के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्च और यात्रा परेशान कर सकते हैं। लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आप चल रही समस्याओं में राहत प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य आपकी पूरी मदद करेगा और सभी कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे होते रहेंगे। धन को लेकर परेशानियां खत्म हो सकती हैं और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। जॉब के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं और चल रही नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर यह हफ्ता ठीकठाक रहने वाला है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताए बनी रह सकती हैं, लेकिन बाद में सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी और व्यापार को लेकर चिंताए खत्म हो सकती हैं। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अचानक अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। घर में किसी प्रकार का कार्य करवा सकते हैं। धनलाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते हैं। किसी भी तरह के तनाव से दूर रहें।

वास्तु
वास्तुWikimedia

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए नए मार्ग उजागर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। कई दिनों से अटका कोई कार्य इस हफ्ते पूरा हो सकता है। संतान के विषय में आप कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए सचेत रहें। पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोगों को लाभ के नए स्रोत उजागर हो सकते हैं। आलस्य को छोड़कर स्वास्थ्य ठीकठाक बना रह सकता है। पैतृक सम्पति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। आपका मन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है। यात्राओं के योग बनेंगे और भाग्य के चलते धनलाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह पढ़ाई और लेखन कार्य से संबंधित सभी प्रकार के कार्यो में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकार की ओर से कुछ अवरोध आ सकते हैं, लेकिन हफ्ते के अंत तक सभी मामले निपट जाएंगे। व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में वृद्धि से प्रसन्न हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से आप अच्छा महसूस करेंगे।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपको पारिवारिक और निजी संबंधों को लेकर अच्छे तथा सुखों से पूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इसलिए नौकरी कर रहे जातको का किसी दूसरी जगह स्थानांतरण हो सकता है। माता का भरपूर सुख मिलेगा। धन के लिहाज से यह हफ्ता बढ़िया जा सकता है। कहीं न कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह भाइयों द्वारा की गई मदद से आपको अधिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चल रहीं तकलीफें कम हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको खुशी दे सकती है। संतान पक्ष और पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में अपने अहम से दूर रहें। हफ्ते का अंत धनलाभ वाला हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हो सकता है, आपको किसी नई नौकरी का ऑफर मिले। अटका धन मिलने से स्थिति में सुधार होने के योग हैं। इस हफ्ते अपने साहस और पराक्रम से आप कई कार्यो में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। घर से संबंधित किसी प्रकार के सामान की खरीदारी में खर्च हो सकता है। यात्राओं की थकावट को छोड़ दें, तो स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

कलाशांति ज्योतिष
घर में रहती है अशांति और आर्थिक तंगी करे ये वास्तु उपाय ,बनी रहेगी सुख शांति और बरसेगा अपार धन

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने के कारण आपको सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन कार्यो को लेकर आप पिछले दिनों से परेशानी में थे, वह परेशानी खत्म हो सकती है। पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होने वाला है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

आईएएनएस/RS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com