पल भर में बदल लेता है अपना रंग , शिकार से पहले उसको अपने वश में कर लेता है ये जीव
Cuttlefish : आज हम ऐसे जीव की बात करेंगे जो एक अनोखा समुद्री जीव है जो बहुत ही तेजी के साथ अपनी त्वचा का रंग बदल सकता है। इस जीव का नाम कटलफिश है। यह अटैक से पहले शिकार को अपने वश में करता है, इसलिए कह सकते हैं कि ये हिप्नोटाइज या सम्मोहित करने में माहिर होता है।ये दृश्य यह देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
कटलफिश के शिकार करने के तरीके के बारे में बताया गया है। कटलफिश एक ऐसा समुद्री जीव है, जो इच्छानुसार अपनी स्किन का तेजी के साथ रंग बदल सकता है। ऐसा ये अपने नर्वस सिस्टम का इस्तेमाल कर करता है। रंग बदल कर ये जीव न केवल वातावरण के साथ घुल मिल सकता है, बल्कि यह शिकार को सम्मोहित भी कर सकता है।
अटैक से पहले शिकार को करता है वश में
सबसे पहले ये शिकार की ओर बढ़ता है और फिर एक जगह पर रूक जाता है। इसके बाद तेजी से रंग बदलने लगता है, जिन्हें देखकर शिकार सम्मोहित हो जाता है। ये जीव शिकार पर तेजी के साथ अटैक कर देता है।ये हमला इतना तेज होता है कि शिकार को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता हैं।
americanscientist.org की रिपोर्ट में बताया गया है कि कटलफिश को रंग और आकार में थोड़े-थोड़े बदलाव के कारण समुद्र का गिरगिट कहा जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटलफिश अन्य कटलफिश से बातचीत करने, खुद को छिपाने, संभावित शिकारियों को चेतावनी देने और शिकार को वश में करने के लिए एक सेकेंड में ही रंग और त्वचा के आकार को बदलता है।
कटलफिश नहीं है मछली
nationalgeographic.com की रिपोर्ट में लिखा गया है कि, अपने नाम के बावजूद, कटलफिश मछली नहीं है बल्कि ऑक्टोपस, स्क्विड और नॉटिलस से संबंधित एक बुद्धिमान समुद्री जीव है। शिकारियों से बचने के लिए इसके पास कई स्मार्ट ट्रिक्स हैं। इसका साइंटिफिक नाम Sepiida होता है, ये आकार में 1.7 से लेकर 20 इंच तक लंबे हो सकते हैं। कटलफिश कलर ब्लाइंड होता है।