ऐसा पत्थर जिसे लोग मानते हैं पवित्र, बुरी ताकतों से रक्षा करती है

हेग स्टोन को कई नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में इन्हें एडर स्टोन या विच स्टोन, वेल्श में ‘ग्लेन नीड्र’ और जर्मन में ‘ह्यूनरगोटर’ कहा जाता है,
Hag stones: इनके अंदर प्राकृतिक रूप से एकदम गोल छेद पाया गया है,ये पत्थर अक्सर नदियों, झरनों या समुद्र तटों के पास पाए जाते हैं। [Wikimedia Commons]
Hag stones: इनके अंदर प्राकृतिक रूप से एकदम गोल छेद पाया गया है,ये पत्थर अक्सर नदियों, झरनों या समुद्र तटों के पास पाए जाते हैं। [Wikimedia Commons]

Hag stones: पत्थर तो आपने कई देखे होंगे लेकिन क्या आपने चुड़ैल पत्थर का नाम सुना है ? हम बात कर रहे है हेग स्टॉन की। वह बेहद अनोखा पत्थर है, जिन्हें एडर स्टोन और चुड़ैल पत्थर के नाम से भी जाना जाता है। ये पत्थर कंकड़ों से अलग होते हैं, क्योंकि इनके अंदर प्राकृतिक रूप से एकदम गोल छेद पाया गया है, जिसकी वजह से इनको पहचानना भी बहुत आसान होता है। ये पत्थर अक्सर नदियों, झरनों या समुद्र तटों के पास पाए जाते हैं। कुछ लोग इन पत्थरों को पवित्र मानते हैं, इसलिए वे इनको पाने के लिए बड़े ही उतावले रहते हैं। इतना ही नहीं वे इनको पैसे देखकर भी खरीदते हैं।

अधिकांश हग स्टोन चर्ट से बने होते हैं, जो एक प्रकार की सेडीमेंटरी रॉक है।[Wikimedia Commons]
अधिकांश हग स्टोन चर्ट से बने होते हैं, जो एक प्रकार की सेडीमेंटरी रॉक है।[Wikimedia Commons]

क्या हैं हेग स्टोन?

Iflscience.com की रिपोर्ट की माने तो अधिकांश हग स्टोन चर्ट से बने होते हैं, जो एक प्रकार की सेडीमेंटरी रॉक है। यह पृथ्वी की सतह पर या उसके नजदीक बनती हैं। हग स्टोन को कई नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में इन्हें एडर स्टोन या विच स्टोन, वेल्श में ‘ग्लेन नीड्र’ और जर्मन में ‘ह्यूनरगोटर’ कहा जाता है, जिनके अंदर वृत्ताकार छेद हो सकता है। जो अपने आप बना होता है। हेग स्टोन आमतौर पर बहुत महंगे नहीं होते हैं, अधिकतर की कीमत 2 अमेरिकी डॉलर के आसपास होती है। बड़े और अधिक अनोखे नमूनों की कीमत लगभग 50 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है।

कैसे बनता है हेग स्टोन के अंदर छेद?

हेग स्टोन के अंदर पाया जाने वाला छेद ही उसको सबसे अलग बनाता है। इन पत्थरों के अंदर बनने को लेकर सबसे आम व्याख्या यह है कि ये समुद्री जल की हलचलों के कारण सैकड़ों सालों के क्षरण का परिणाम हैं। यह क्षरण किसी प्राचीन प्राणी के जीवाश्म अवशेषों को चट्टान से बाहर धकेल सकता है, और पीछे एक छेद छोड़ सकता है। कुछ हेग पत्थर अंधेरे में चमक सकते हैं, जिन्हें कभी-कभी एंजेलविंग भी कहा जाता है।

इनको पवित्र पत्थर भी माना जाता है, इसलिए कुछ लोग इसे सुरक्षा ताबीज के रूप में पहनते हैं।[Wikimedia Commons]
इनको पवित्र पत्थर भी माना जाता है, इसलिए कुछ लोग इसे सुरक्षा ताबीज के रूप में पहनते हैं।[Wikimedia Commons]

बुरी ताकतों से रक्षा करती है

कुछ लोग हेग स्टोन को पाने के लिए उतावले रहते हैं, इसके पीछे की बड़ी वजह इससे जड़ुी लोककथाएं और अंधविश्वास हैं। Horniman.ac.uk की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि हेग पत्थरों में जादुई गुण होते हैं। ये चुड़ैलों और बुरी ताकतों से रक्षा करते हैं। इनको पवित्र पत्थर भी माना जाता है, इसलिए कुछ लोग इसे सुरक्षा ताबीज के रूप में पहनते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com