28 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
28 अक्टूबर (History Of 28th October) की ऐतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया
हर दिन इतिहास (History Of 28th October) के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है Sora Ai
Published on
Updated on
3 min read

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 28 अक्टूबर के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं और इन घटनाओं से यह समझने में मदद मिलती है कि एक निर्णय या घटना कैसे समय के साथ-साथ बड़े बदलाव लेकर आते हैं। आइए जानते हैं 28 अक्टूबर (History Of 28th October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और व्यक्तित्वों के बारे में।

अमेरिकी कांग्रेस ने वॉल्सटेड एक्ट पारित किया

28 अक्टूबर 1919 को यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने वॉल्सटेड एक्ट (Volstead Act) पारित किया जिसने अमेरिका में एक नई क्रांति लाई। इस कानून के बाद अमेरिका में शराब के निर्माण बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया यह सामाजिक सुधार का एक प्रयास था लेकिन बाद में Illegal Liquor Trade और organized crime के बढ़ने का कारण बना।

क्यूबन मिसाइल क्राइसिस का अंत

28 अक्टूबर 1962 को अमेरिका और रूसिया के बीच चल रहे क्यूबन मिसाइल क्राइसिस (Cuban Missile Crisis) का अंत हुआ। इसी दिन सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव (Nikita Khrushchev) ने क्यूबा से परमाणु मिसाइलें हटाने पर सहमति जताई। सोवियत संघ के इस नेता का यह कदम दुनिया में परमाणु युद्ध के खतरे से बचाने में निर्णायक साबित हुआ।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का उद्घाटन

28 अक्टूबर 1886 को स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) फ्रांस की ओर से अमेरिका को गिफ्ट की गई थी और न्यूयॉर्क हार्बर में इसका उद्घाटन किया गया था। ये स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी स्वतंत्रता लोकतंत्र और दोस्ती की मिसाल बनी। प्रेसिडेंट ग्रोवर क्लीवलैंड ने इस प्रतिमा को राष्ट्र को समर्पित किया। आगे चल कर यह स्वतंत्रता का प्रतीक बना जिसे आज देश विदेश से लाखों लोग देखने आते हैं।

पाकिस्तान में पहला कांस्टीट्यूशन लागू

28 अक्टूबर 1958 को पाकिस्तान में पहला कॉन्स्टिट्यूशन को लागू किया गया। इस कॉन्स्टिट्यूशन के लागू होने के बाद पाकिस्तान एक इस्लामिक रिपब्लिक (Islamic Republic) बन चुका था लेकिन कुछ ही दिनों के बाद उसे समय के राष्ट्रपति सिकंदर मिर्जा ने संविधान को निलंबित कर दिया और मार्शल लॉ लागू कर दिया। हालांकि यह पाकिस्तान की राजनीति में अस्थिरता की शुरुआत थी जिसे आगे चलकर देश को एक लोकतांत्रिक देश बनाने से रोक दिया।

अमेरिका में ब्लैक मंडे

28 अक्टूबर 1929 अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी एक भयंकर त्रासदी का दिन था। इस दिन अमेरिकी स्टॉक मार्केट क्रैश का भीषण दिन माना जाता है और इस ब्लैक मंडे (“Black Monday”) के रूप में डॉव जॉन्स इंडेक्स मैं लगभग 13% की गिरावट आई इस गिरावट ने ग्रेट डिप्रेशन की शुरुआत कर दी जिसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित किया लाखों लोगों की नौकरियां चल गई और दुनिया आर्थिक मंदी में डूब गई।

भारत में रंगीन टीवी की शुरुआत

28 अक्टूबर 1971 को दूरदर्शन (Doordarshan) ने भारत में रंगीन टीवी प्रसारण का परीक्षण शुरू किया। इससे पहले केवल ब्लैक एंड व्हाइट प्रसारण होता था लेकिन अब रंगीन टीवी का भी प्रसारण शुरू हुआ। इसमें भारत के मनोरंजन जगत में क्रांति लाडी और आने वाले दशकों में टेलीविजन को घर-घर तक पहुंचाया।

भारत में सीरियल ब्लास्ट

28 अक्टूबर 2005 को दिल्ली (Delhi) में दीपावली के ठीक पहले तीन सीरियल ब्लास्ट हुए जिसमें 60 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ो लोग घायल हुए। यह धमाके सरोजिनी नगर पहाड़गंज और गोविंदपुरी क्षेत्र में हुए थे यह घटना भारत की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाली थी और इसने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल भी उठाए थे। लेकिन इसके बाद टेररिज्म को कंट्रोल करने की दिशा में भी सख्त कदम उठाए गए।

अर्जेंटीना में पहली महिला राष्ट्रपति की न्युक्ति

28 अक्टूबर 2007 को क्रिस्टीना (Cristina Fernández de Kirchner) अर्जेंटीना की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति बनी उनका कार्यकाल अर्जेंटीना की इकोनॉमी रिफॉर्म, एजुकेशन पॉलिसीज और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा इस उपलब्धि ने अमेरिका में महिला नेतृत्व को भी पहचान दिलाई।

28 अक्टूबर (History Of 28th October) की ऐतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया
26 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com