29 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
29 अक्टूबर (History Of 29th October) के इतिहास को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है
29 अक्टूबर (History Of 29th October) के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं Sora AI
Published on
Updated on
3 min read

Summary

  • बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना

  • अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना

  • जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना

हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ खास घटनाओं का जिक्र मिल जाता है जो की इतिहास के परिप्रेक्ष्य से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। 29 अक्टूबर के दिन इतिहास के पन्नों में राजनीति, विज्ञान, स्वास्थ्य और समाज की दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं और इन घटनाओं से यह समझने में मदद मिलती है कि एक निर्णय या घटना कैसे समय के साथ-साथ बड़े बदलाव लेकर आते हैं। आइए जानते हैं 29 अक्टूबर (History Of 29th October) के दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं, उपलब्धियों और व्यक्तित्वों के बारे में।

बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना

29 अक्टूबर 1851 को कोलकाता में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन (British Indian Association) की स्थापना की गई यह भारत की शुरुआती राजनीतिक संस्थानों में से एक थी जिसे राजा राधाकांत देव देवेंद्र नाथ टैगोर और अन्य प्रमुख बंगाली नेताओं ने बनाया था इस संस्था का मुख्य उद्देश्य था लैंड रिवेन्यू ज्यूडिशल रिफॉर्म और सिविल राइट्स जैसे मुद्दों पर ब्रिटिश सरकार को सवालों के घेरे में ला खड़ा करना।

अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना

29 अक्टूबर 1863 को जिनेवा में 27 देश के प्रतिनिधियों के ऐतिहासिक बैठक में जिसमें इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी (International Red Cross Society) की स्थापना की गई इस संस्था के नियम हेनरी डोनेंट के मानवीय विचारों पर रखी गई थी, जिन्होंने युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद के लिए एक निष्पक्ष संस्था की आवश्यकता बताई थी रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य था युद्ध और आपदाओं में पीड़ितों को सहायता करना चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और मानवता की रक्षा करना।

जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना

29 अक्टूबर 1920 को पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन (President Dr. Zakir Hussain) और अन्य राष्ट्रवादी नेताओं के प्रयास से जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। यह संस्था ब्रिटिश एजुकेशन सिस्टम के विकल्प के रूप में ऊपरी ताकि भारतीय युवाओं को देशभक्त और स्वदेशी विचारों पर आधारित शिक्षा दी जा सके। बाद में यह विश्वविद्यालय दिल्ली स्थानांतरित हुआ और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख भूमिका निभाई। इस यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य था भारत की शिक्षा व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना।

बेनिटो मुसोलिनी इटली के प्रधानमंत्री

29 अक्टूबर 1922 को Benito Mussolini इटली के Prime Minister बने, जिससे देश में Fascist rule की शुरुआत हुई। “March on Rome” नामक आंदोलन के बाद राजा Victor Emmanuel III ने मुसोलिनी को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इटली को एक सत्तावादी राष्ट्र में बदल दिया और “Il Duce” (The Leader) के रूप में अपनी पहचान बनाई। मुसोलिनी ने उद्योग, मीडिया और सेना पर पूरा नियंत्रण स्थापित किया और विपक्ष को दबा दिया। उनकी नीतियाँ बाद में Adolf Hitler के जर्मनी के साथ जुड़ गईं, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) की पृष्ठभूमि तैयार की।

विश्व का पहला बॉल प्वाइंट पेन

29 अक्टूबर 1945 को दुनिया ने लेखक के क्षेत्र में एक बड़ा ही अनोखा परिवर्तन किया जब बॉल पॉइंट पेन पहली बार बाजार में उपलब्ध हुआ। इस बॉल पॉइंट पेन को एक हंगेरियन पत्रकार ने विकसित किया था जिन्होंने पेन की स्याही को जल्दी सूखने और लंबे समय तक चलने योग्य बनाया। इस पेन को न्यूयॉर्क में बेचा गया जिसकी कीमत $12.50 थी। उसे समय के हिसाब से यह काफी महंगी मानी जाती थी इस आविष्कार ने लेखन की प्रक्रिया को आसान साफ सुथरा और टिकाऊ बना दिया और बाद में पूरी दुनिया में यह सबसे लोकप्रिय पेन बन गया।

महर्षि धोडो केशव कर्वे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

29 अक्टूबर 1958 को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद (President Dr Rajendra Prasad) ने समाज सुधारक महर्षि धोंडो केशव कर्वे (Maharishi Dhondo Keshav Karve) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। करवे जी ने महिलाओं की शिक्षा विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समानता के लिए जीवन समर्पित किया उन्होंने एसएनडीटी वूमेन'एस यूनिवर्सिटी की स्थापना की जो भारत की पहली महिला विश्वविद्यालय थी उनकी निस्वार्थ सेवा और सामाजिक सुधार के कार्यो ने आधुनिक भारत को नई दिशा दी। सबसे अनोखी बात यह थी कि करवे जी को यह पुरस्कार 100 वर्ष की आयु में मिला जो उनके महान योगदान का प्रतीक था।

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का जन्म

29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल लाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ। उन्होंने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर भारतीय मुक्केबाजी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। विजेंद्र ने कई कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में भी मेडल जीते हैं। अपने टैलेंट और फिटनेस के लिए मशहूर विजेंद्र ने बाद में कई प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखी।

चीन ने एक-बच्चे की नीति समाप्त की

29 अक्टूबर 2015 को चीन ने अपनी One-Child Policy को समाप्त कर परिवारों को दो बच्चों की अनुमति दी। इस निर्णय ने देश की जनसांख्यिकी (demographics), सामाजिक-नीति (social policy) एवं आर्थिक रणनीति (economic strategy) को नया रूप दिया।

29 अक्टूबर (History Of 29th October) के इतिहास को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है
28 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com