भारत के अलावा, किस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय?

भारतीय सिर्फ भारत तक ही नहीं सीमित हैं। आज वो दुनिया के कई देशों में जाकर बसे हुए भी हैं।
Most Indians in which country : भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। (Wikimedia commons)
Most Indians in which country : भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। (Wikimedia commons)

पिछले वर्ष की बात की जाए तो भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है वर्ल्ड ओ मीटर की रिपोर्ट के अनुसार हमने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है और यहां 140 करोड़ से ज्यादा आबादी है। पर भारतीय सिर्फ भारत तक ही नहीं सीमित हैं। आज वो दुनिया के कई देशों में जाकर बसे हुए भी हैं। ये भारतीय या तो सीधे तौर पर भारत के नागरिक हैं, या फिर कभी भारत के नागरिक हुआ करते थे। पर क्या आप जानते है वह कौन सा दूसरा देश है जिसमें सबसे ज्यादा भारतीय है?

आज हम आपको बताएंगे कि वह देश कौन सा है जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर किसी के मन में यही सवाल आया और उन्होंने ये सवाल किया है कि वो कौन सा देश है, जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय हैं। कई लोगों ने इसका उत्तर भी दिया है।

कोरा पर लोगों द्वारा क्या उत्तर मिला?

कोरा यूजर दीपन पुर्ती ने लिखा कि अमेरिका वो देश है जहां भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं। यहां 44 लाख भारतीय रहते हैं। दूसरा देश यूनाइटेड अरब अमीरात है जहां 31 लाख भारतीय हैं। जबकि तीसरा देश मलेशिया है जहां 29 लाख भारतीय रहते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा भारतीय हैं। अब ये दावे कितने सही हो सकता है या कितने गलत, इसपर तो टिप्पणी नहीं की जा सकती क्योंकि ये सोशल मीडिया पर दिए गए जवाब हैं। लोगों ने अपने अंदाज में यह उत्तर दिया।

अमेरिका ही है जहां पर भारत के कुल 89 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। (Wikimedia commons)
अमेरिका ही है जहां पर भारत के कुल 89 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। (Wikimedia commons)

यह है सही जवाब

सही जवाब क्या है इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर हम देख सकते है। वहां देखा गया की अक्टूबर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिका में ही हैं। इनमें 12,80,000 NRI है , 31,80,000 PIOs है तथा 44,60,000 Overseas Indians शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार हमारे इस प्रश्न का सही उत्तर अमेरिका ही है जहां पर भारत के कुल 89 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com