शादी के पहले नीता अंबानी थी एक डांस टीचर, प्रति माह मिलते थे 800 रूपये

उनका जीवन मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले काफी सामान्य था। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था तथा उनके पिता आदित्य बिड़ला ग्रुप में एक सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
Nita Ambani : नीता अंबानी का जन्म मुंबई में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। आज नीता अंबानी विश्वभर में एक प्रसिद्ध सोशलिस्ट के रूप में जानी जाती हैं। (Wikimedia Commons)
Nita Ambani : नीता अंबानी का जन्म मुंबई में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। आज नीता अंबानी विश्वभर में एक प्रसिद्ध सोशलिस्ट के रूप में जानी जाती हैं। (Wikimedia Commons)

Nita Ambani : नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में रवींद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर हुआ था। आज नीता अंबानी विश्वभर में एक प्रसिद्ध सोशलाइट के रूप में जानी जाती हैं, आपको बता दें कि उनका जीवन मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले काफी सामान्य था। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था तथा उनके पिता आदित्य बिड़ला ग्रुप में एक सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

बचपन से ही था नृत्य में रुचि

नीता अंबानी को बचपन से ही नृत्य में रुचि है इसलिए अपने जीवन की शुरुआत में ही भरतनाट्यम सीखने लगी और मात्र छह वर्ष की आयु से ही वे नृत्य सीखने लग गई। उन्होंने अपने जुनून और समर्पण के साथ इस कला में महारत हासिल की और एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर के रूप में अपना करियर आरंभ किया।

 शादी के बाद भी अपने जुनून को बनाए रखा, जो कि उनकी अपनी पहचान और स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (Wikimedia Commons)
शादी के बाद भी अपने जुनून को बनाए रखा, जो कि उनकी अपनी पहचान और स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। (Wikimedia Commons)

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा अपना जुनून

मुंबई के सेंट फ्लावर नर्सरी इंस्टीट्यूट स्कूल में नीता एक डांस टीचर थी। उन्होंने न केवल डांस सिखाया बल्कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का भी काम किया। अपनी शादी के बाद भी अपने जुनून को बनाए रखा, जो कि उनकी अपनी पहचान और स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अरबपतियों के परिवार में शादी करने के बावजूद अपने पेशेवर कौशल को बनाए रखते हुए, उन्हें उस समय वेतन के रूप में 800 रुपये प्रति माह मिलते थे।

धीरुभाई अंबानी ने बना लिया इनको अपना बहु

वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना होने के साथ-साथ कई कार्यक्रमों में प्रस्तुति भी देती थीं। एक डांस प्रदर्शन के दौरान ही धीरुभाई अंबानी की नजर नीता पर पड़ी, उनके बाद उन्हें नीता बहुत पसंद आ गई और उन्होंने नीता को अपने परिवार की बहू बनाने का निश्चय किया। लेकिन उनका एक अनुरोध था कि शादी के बाद भी उन्हें काम करने से कोई नहीं रोकेगा, और अंबानी ने खुशी-खुशी इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया।इस प्रकार नीता और मुकेश अंबानी की शादी ने नीता का पूरा जीवन ही बदल दिया।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com