कौन है ये शख्स जिसने एक से दस लाख संख्या टाइप करने में लगा दिए अपने 16 साल

यह कार्य शारीरिक रूप से कठिन और समय लेने वाला होगा, लेकिन लेस अविचलित रहा। लेस को ये काम पूरा करने में 16 साल लग गए, उन्होंने वर्ष 1982 में शुरू किया।
Numbers typed in Words World Record  :इसके लिए उन्होंने 19,990 पन्नों का इस्तेमाल किया और 7 टाइपराइटर के जरिए ये काम पूरा किया।  (Wikimedia Commons)
Numbers typed in Words World Record :इसके लिए उन्होंने 19,990 पन्नों का इस्तेमाल किया और 7 टाइपराइटर के जरिए ये काम पूरा किया। (Wikimedia Commons)

Numbers typed in Words World Record : जिनके मन में रिकॉर्ड बनाने का जज़्बा होता है वे अक्सर दिलचस्प तरीके अपनाते रहते हैं। जो व्यक्ति असंभव काम कर सकता है, उनके ही नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होता है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के मुडजिम्बा बीच के लेस स्टीवर्ट नाम के एक व्यक्ति की भी ऐसी ही इच्छा थी। उसके मन में एक विचित्र विचार आया। उन्होंने संख्याओं को दस लाख शब्दों में टाइप किया और ऐसा करने में उन्हें 16 साल लग गए। ऑस्ट्रेलिया के इस व्यक्ति ने 16 साल तक कड़ी मेहनत कर, जिस मुकाम को हासिल किया, उसके जरिए उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

16 साल की कड़ी मेहनत

कई लोगों ने लेस को बताया कि यह कार्य शारीरिक रूप से कठिन और समय लेने वाला होगा, लेकिन लेस अविचलित रहा। लेस को ये काम पूरा करने में 16 साल लग गए, उन्होंने वर्ष 1982 में शुरू किया और 7 दिसंबर 1998 को ये काम पूरा किया। उन्होंने पूरे 10 लाख तक के अंकों को शब्दों में लिखा। इसके लिए उन्होंने 19,990 पन्नों का इस्तेमाल किया और 7 टाइपराइटर के जरिए ये काम पूरा किया। सनशाइन डेली ने उन्हें ये 7 टाइपराइटर मुहैया कराए थे।

उन्होंने वर्ष 1982 में शुरू किया और 7 दिसंबर 1998 को ये काम पूरा किया। (Wikimedia Commons)
उन्होंने वर्ष 1982 में शुरू किया और 7 दिसंबर 1998 को ये काम पूरा किया। (Wikimedia Commons)

बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस रिकॉर्ड के बारे में साल 2022 में भी पोस्ट किया था। पोस्ट किया गया फोटो में आप देख सकते हैं कि लेस के पास रखा पन्नों का बंडल कितना मोटा है वे इन्हीं बंडलो में लिख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपने इस उपलब्धि पर कहा,"मैंने वही किया।जिसमें मैं सर्वश्रेष्ठ था और यदि आप वही करते हैं जिसमें आप अच्छे हैं, तो आप आधे रास्ते पर हैं।" लेस की उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंची जब उनके रिकॉर्ड को दुनिया भर में अजीब घटनाओं को सूचीबद्ध करने वाली वेबसाइट ओडी पर अब तक के तीसरे सबसे विचित्र विश्व रिकॉर्ड के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com