एक पुरूष ने दिया एक बेटी को जन्म! डॉक्टर भी रह गए हैरान

चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी दवाइयां और सर्जरी उपलब्ध हैं जिससे ये सब चीजें संभव हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला अपना लिंग बदलकर पुरुष बनी और उसके बाद एक बच्ची को जन्म भी दिया।
Pregnant man USA - ऐश ने हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है। (Wikimedia Commons)
Pregnant man USA - ऐश ने हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है। (Wikimedia Commons)

Pregnant man USA - आज की सदी में लोग अपने लिंग को लेकर असमंजस में दिखाई देते हैं। अगर कोई लड़का है तो लड़की बनना चाहता है और लड़की है तो वह लड़का बनना चाहती है। हालांकि, ये उनका अपना निजी फैसला है कि उन्हें किस तरह से जीवन बिताना है। इस फैसले के बाद वह मेडिकल ट्रीटमेंट लेकर अपने मनचाहे लिंग में परिवर्तन कर लेते है जी हां! आजकल चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी दवाइयां और सर्जरी उपलब्ध हैं जिससे ये सब चीजें संभव हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला अपना लिंग बदलकर पुरुष बनी और उसके बाद एक बच्ची को जन्म भी दिया।

 अपने जेंडर को चेंज करने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी ।  (Wikimedia Commons)
अपने जेंडर को चेंज करने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी । (Wikimedia Commons)

महिला से पुरुष कैसे बनी?

महिला से पुरुष बने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने वर्ष 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड का जन्म पहले एक महिला के रूप में हुआ था। ऐश अपने इस शरीर से खुश नहीं थी और वे एक पुरुष बनना चाहती थी। इसीलिए वो अपने जेंडर को चेंज करने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी थी जिससे महिला से पुरुष बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। मगर वो तब हैरान रह गई जब उन्हें फरवरी 2020 में पता चला कि वो गर्भवती है।

गर्भवती कैसे हो गई?

ऐश के बताया जब वो महिला थी तब वो एक डेटिंग ऐप के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली। इसी दौरान दोनों करीब आए और जब उन्हें पता चला कि वो गर्भवती है तो वो हैरान हो गई। इसके बाद वह अपने ट्रीटमेंट को रोक दिया और बच्चे को जन्म देने की ठानी हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है।

डॉक्टर भी हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश काफी लंबे समय से अपने जेंडर को लेकर दुविधा में थी। उनके लिए तय करना मुश्किल हो रहा था कि वो किस जेंडर को अपनाए। लेकिन जब उसे अपने गर्भवती होने की बात पता चली तो उसने तय किया कि वो अपने बच्चे को जन्म देकर उसे एक नया जीवन देगी। लॉकडाउन में उसने बच्चे को जन्म दिया और अब उसका वो पालन पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसके साथ उसका पति भी रहता और दोनों अपने बच्चे का खूब ख्याल रखते हैं। डॉक्टर्स भी उस वक्त हैरान थे जब ट्रीटमेंट के दौरान वो कैसी प्रेग्नेंट हो गई, लेकिन ऐश अपनी प्रेग्नेंसी से काफी खुश थी।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com