विज्ञान के आधार पर कौन था धरती का पहला इंसान ?

स्मिथसोनियन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से जुड़े साइंटिस्‍ट ने इसके बारे में लंबी रिसर्च की और उन्होंने बताया क‍ि आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ। इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं।
Human Evolution : आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ। इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं। (Wikimedia Commons)
Human Evolution : आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ। इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं। (Wikimedia Commons)

Human Evolution : पृथ्वी के उत्पत्ति के बाद मानव जीवन से जुड़ा हुआ एक सवाल आपके मन में जरूर आया होगा क‍ि इस धरती पर इंसान कब आए? और कहां से आए? थोड़ा बहुत किताबों में इसके बारे में आपने पढ़ा भी होगा कि आधुन‍िक मानव बनने में इंसान को कई साल लग गए। ऐसे तो हम सभी जानते हैं क‍ि हमारे पूर्वज होमो सेप‍ियंस थे और ये जंगलों में रहा करते थें। अपना पेट भरने के लिए फूल-पत्‍त‍ियां और शिकार किया करते थें लेकिन अब साइंटिस्‍ट ने इसके बारे में व‍िस्‍तार से बताया है, जिसे पढ़कर आप समझ जाएंगे क‍ि आधुन‍िक मानव का व‍िकास होने में क‍ितना समय लगा। स्मिथसोनियन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री से जुड़े साइंटिस्‍ट ने इसके बारे में लंबी रिसर्च की और उन्होंने बताया क‍ि आज से लगभग 550 लाख वर्ष पूर्व प्रथम आदिम प्राइमेट का विकास हुआ। इसे आप धरती पर पहला इंसान भी कह सकते हैं, लेकिन वे देखने में बहुत अजीब थे। इन्‍हीं से 150 लाख साल पहले होमिनिडे का जन्‍म हुआ, जिन्‍हें ग‍िब्‍बन या महान वानर के नाम से भी पहचाना जाता है। ज्‍यादातर लोग इन्‍हें अपना पूर्वज मानते हैं।

ग‍िब्‍बन से बना गोर‍िल्‍ला

लगभग 70 लाख साल पहले इन ग‍िब्‍बन से गोर‍िल्‍ला का व‍िकास हुआ। इन्‍हीं से चिम्पांजी पैदा हुए और बाद में इंसानों के अलग-अलग वंश पैदा हो गए। वैज्ञान‍िकों को इस बात के सबूत मिले हैं क‍ि लगभग 55 लाख साल पहले जो प्राचीन मानव पैदा हुए, वे दिखने में चिम्पांजी और गोरिल्ला की तरह दिखते थे, इन्‍हें अर्डिपिथेकस कहा गया। फिर 40 लाख साल पहले मानवों का जन्‍म हुआ। इनके पास चिंपांज़ी से बड़ा दिमाग नहीं था, लेकिन अन्य मानव जैसी विशेषताएं थीं।

इन्होंने ही बनाया कुल्हाड़ी

27 लाख साल पहले पैरेन्थ्रोपस का जन्‍म हुआ, जो जंगलों में रहते थे। इनके पास चबाने के लिए विशाल जबड़े थे, ये मांसाहारी थे। थोड़ा और विकास हुआ तो 26 लाख साल पहले इन्‍होंने हाथ की कुल्हाड़ियां बनाईं, ताकि जानवरों का श‍िकार कर सकें। फिर होमो हैबिलिस पहली बार अफ़्रीका में नजर आए और ज‍िस मानव को हम देखते हैं, उनका व‍िकास या उनकी उत्‍पत्‍त‍ि 18 से 19 लाख साल पहले मानी गई है। इसके जीवाश्म भी रिकॉर्ड क‍िए गए हैं।

8 लाख साल पहले उन्‍होंने आग जलाना सीखा इसके बाद उन्होंने चूल्‍हा बनाया। (Wikimedia Commons)
8 लाख साल पहले उन्‍होंने आग जलाना सीखा इसके बाद उन्होंने चूल्‍हा बनाया। (Wikimedia Commons)

आग जलाना सीखा

8 लाख साल पहले उन्‍होंने आग जलाना सीखा इसके बाद उन्होंने चूल्‍हा बनाया। यहां से इनके मस्‍त‍िष्‍क का तेज गत‍ि से व‍िकास हुआ। फिर 4 लाख साल पहले निएंडरथल पहली बार एशिया और यूरोप में नजर आए और फ‍िर यहीं से पूरी दुनिया में फैलने लगे। आज जो मानव हम देखते हैं, उनका व‍िकास अफ्रीका में हुआ और लगभग 40,000 वर्ष पूर्व आधुनिक मानव अफ्रीका से यूरोप पहुंचे। यानी आज से लगभग 17 लाख साल पहले पूर्वी अफ्रीका में आधुन‍िक मानव पत्‍थर को औजार के रूप में इस्‍तेमाल करने लगे थे।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com