कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण? सूर्य ग्रहण के लिए अमेरिका में खास बनाया गया 'मैप ऑफ नोप’

ग्रहण के दौरान हमारे आसपास की सभी चीजें प्रभावित होती है। वहीं विज्ञान के आधार पर सूर्य ग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है, कई लोग तो सूर्य ग्रहण का नाम सुनते ही उसे देखने के लिए उत्साहित हो जाते हैं।
Solar Eclipse 2024 : विज्ञान के आधार पर सूर्य ग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है (Wikimedia Commons)
Solar Eclipse 2024 : विज्ञान के आधार पर सूर्य ग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है (Wikimedia Commons)

Solar Eclipse 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान हमारे आसपास की सभी चीजें प्रभावित होती है। वहीं विज्ञान के आधार पर सूर्य ग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है, कई लोग तो सूर्य ग्रहण का नाम सुनते ही उसे देखने के लिए उत्साहित हो जाते हैं। ऐसे में मन में ये सवाल उठता है कि 8 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा।

कब लगेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार के दिन 8 अप्रैल को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है लेकिन इस बार ग्रहण का भारत पर असर नहीं होगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण ?

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, तब पूर्ण सूर्य ग्रहण तब नजर आता है इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर नहीं आ पाती हैं। इस दौरान दिन में भी एक पल के लिए रात जैसा नजारा नजर आता है।

अमेरिका के जिन शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखने वाला है उसके लिए एक मैप बनाया गया है। (Wikimedia Commons)
अमेरिका के जिन शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखने वाला है उसके लिए एक मैप बनाया गया है। (Wikimedia Commons)

कौन से देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इसके साथ ही यह अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम आदि जगहों पर दिखेगा।

क्या है अमेरिक का 'मैप ऑफ नोप’ ?

अमेरिका के जिन शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखने वाला है उसके लिए एक मैप बनाया गया है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि इन हिस्सों में सूर्य ग्रहण के केवल आंशिक चरण को ही देखा जा सकता है इसलिए इसका नाम 'मैप ऑफ नोप' रखा गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com