ये पक्षी दिखने में लगता है शुतुरमुर्ग का जुड़वा, भागने में है आगे, जानें क्या है खूबियां

एमु पक्षी का साइंटिफिक नाम ड्रोमियस नोवाहोलैंडिया है, इसके शरीर का रंग भूरा , ग्रे और काला रंग का होता हैं। यह हमारी ही तरह सर्वाहारी है, यह बीच, फल, कीड़े और छोटे जानवरों को खाता है।
Second tallest living bird : एमु शुतुरमुर्ग की तरह ही दिखाई देता है। भागते समय यह पक्षी एक कदम में 9 फीट की दूरी तय कर सकता है। Wikimedia Commons)
Second tallest living bird : एमु शुतुरमुर्ग की तरह ही दिखाई देता है। भागते समय यह पक्षी एक कदम में 9 फीट की दूरी तय कर सकता है। Wikimedia Commons)

Second tallest living bird : एमु शुतुरमुर्ग के बाद दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है और यह शुतुरमुर्ग की तरह ही दिखाई देता है। इसके पंख तो होते हैं लेकिन ये उड़ नहीं सकते हैं परंतु ये पक्षी बहुत तेज गति से भाग सकते है। भागते समय यह पक्षी एक कदम में 9 फीट की दूरी तय कर सकता है। इस पक्षी की ऐसे बहुत सी खूबियां है जो आज हम आपको बताएंगे।

कैसा दिखता है एमु ?

आपको बता दें कि इस पक्षी का जीवनकाल 12-20 साल होता है परंतु यह पक्षी जंगल में 5 से 10 साल ही जीवित रह पाता है। एमु पक्षी का साइंटिफिक नाम ड्रोमियस नोवाहोलैंडिया (Dromaius novaehollandiae) है, इसके शरीर का रंग भूरा , ग्रे और काला रंग का होता हैं। यह हमारी ही तरह सर्वाहारी है, यह बीच, फल, कीड़े और छोटे जानवरों को खाता है।

एमु ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी पक्षी हैं। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा पक्षी भी है, जो 6.2 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इनके शरीर की बनावट में पैर लंबे और गर्दन ऊंची होती है इनके पत्येक पैर में 3 उंगलियां होती हैं। इनका वजन 30 किलोग्राम से 55 किलोग्राम तक हो सकता है। इमू पक्षी के मुख्य शिकारी डिंगो, चील और बाज हैं।

एमु पक्षी की आवाज काफी अलग होती है, जो इतनी तेज होती है कि एक मील (1.6 किलोमीटर) दूर से सुनी जा सकती है। (Wikimedia Commons)
एमु पक्षी की आवाज काफी अलग होती है, जो इतनी तेज होती है कि एक मील (1.6 किलोमीटर) दूर से सुनी जा सकती है। (Wikimedia Commons)

क्या है एमु की खूबियां?

ये पक्षी भागने में काफी तेज होते हैं, जो 40 km/hr की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। एमु का एक कदम 9 फीट लंबा हो सकता है। इनके पंख अधिकांश पक्षियों के अलग होते है जो उन्हें लचीला बनाते हैं। लेकिन वे इन पंखों से उड़ नहीं सकते हैं। एमु पक्षी की आवाज काफी अलग होती है, जो इतनी तेज होती है कि एक मील (1.6 किलोमीटर) दूर से सुनी जा सकती है।

इनके लात से हो सकती है मौत

इसकी आंखें अनोखी होती हैं। प्रत्येक आंख पर दो पलके होती हैं।एक पलक धूल से आंखों को बचाने के लिए जबकि दूसरी पहल झपकाने के लिए होती है।

एमु अपने बड़े पैरों का इस्तेमाल शिकारियों को लात मारने के लिए भी करते हैं। ये इतनी तेज से लात मार सकते हैं कि किसी जानवर की भी मौत हो सकती है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com