

हाल ही में प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है इस मामले ने पुरे शहर को चौका दिया है। यहां का एक डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) जिसका नाम है रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल दुबे, इन्होने एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां की थी। उनकी एक पत्नी गांव की थी और दूसरी पत्नी शहर की थी और दोनों को ही एक-दूसरे के बारे में कुछ भी पता नहीं था। उनकी शादी का यह पूरा राज एक कॉल ने खोल खोल दिया।
राहुल दलापुर गांव का रहने वाला है, और वह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) का काम करता है। वो काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इसी आज़ादी का फायदा उठाते हुए उसने एक फिल्मी अंदाज में दो शादियां कर ली। आपको बता दें जिनसे उन्होंने पहली शादी की है उनका नाम खुशबू है, इनसे राहुल ने लव मैरिज की और दूसरी शादी उन्होंने शिवांगी से अरेंज मैरिज की। ये शादी वो अपने परिवार के रजामंदी से की। दोनों शादी का राज न खुले इसलिए वह एक पत्नी को गांव में और दूसरी को शहर में रखता था। यह घटना हर महिला के लिए हैरान कर देने वाला है, कोई भी महिला यह सोच भी नहीं सकती थी कि उनका पति दोहरी जिंदगी जी रहा है।
इस कहानी की शुरुआत नवंबर 2024 में ही हो गया था, इसी साल खुशबू ने राहुल से लव मैरिज की थी। शादी के एक महीने बाद ही कहानी में मोड़ आ गया, एक दिन खुशबू ने अचनाक किसी काम के लिए राहुल के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन हुआ यह की फोन उनकी दूसरी पत्नी शिवांगी ने उठा लिया, और शिवांगी ने साफ-साफ कहा कि वह राहुल की पत्नी है, उसके बाद खुशबू से उन्होंने यह भी पूछा कि वह उसके पति को क्यों फोन कर रही है। यह सुनकर खुशबू के तो होश ही उड़ गए और खुशबू सन्न रह गई। उसके बाद खुशबू ने तुरंत अपने शादी का फोटो उनको भेजा और अपनी छोटी सी बच्ची के बारे में भी शिवांगी को बताया। पूरी बातचीत के बाद दोनों पत्नियों को पता चला कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है।
जब पूरा मामला साफ हो गया, तो दोनों महिलाएं हैरान और परेशान हो गईं। यह सब होने के बाद खुशबू ने बताया कि राहुल उसे लगातार धमकी देता था और अपनी बच्ची को अपनाने से भी मना कर रहा था। उसके बाद उधर, शिवांगी भी पति के ऐसे व्यवहार से बहुत परेशान थी। फिर दोनों पत्नियों ने मिलकर राहुल से पूछताछ की, उन दोनों महिलाओं ने राहुल से सवाल किया और पूछा की हम दोनों के साथ ऐसा क्यों किया। तो इस पर राहुल ने सफाई देते हुए कहा कि परिवार के दबाव में आकर मैंने दूसरी शादी की है। राहुल के इतने बड़े झूठ को दोनों महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
सब कुछ साफ़ होने के बाद दोनों पत्नियां मिलकर सराय इनायत थाने पहुंचीं और राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। उसके बाद पुलिस भी इस अनोखे मामले को सुनकर हैरान रह गई। धोखाधड़ी (Cheater) और दो-दो शादियां करने के आरोप में पुलिस ने राहुल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। उसके बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
राहुल और खुशबू की एक बच्ची भी है, लेकिन खुशबू का आरोप है कि राहुल इस बच्ची की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं था और खुशबू को छोड़ देने की धमकी भी देता रहता था। यह सब होने के बाद खुशबू मजबूर होकर पुलिस की मदद ली। उसके बाद उनकी दूसरी पत्नी शिवांगी भी इस धोखे से गुस्से में थी, इसलिए शिवांगी ने भी थाने जाकर राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
आपको बता दें राहुल की दोहरी जिंदगी ने न केवल दो महिलाओं को धोखा दिया है बल्कि एक मासूम सी बच्ची की जिंदगी को भी प्रभावित किया है। राहुल ने चालाकी दिखाया, उन्होंने परिवार वालों के दबाव, झूठ और बहानों के सहारे दोनों पत्नियों को धोखे में रखा। लेकिन एक फोन कॉल (Call Revealed) ने उसकी सारी चालाकी पर पानी फेर दिया।
इन सब का नतीजा यह हुआ की जब सारे खुलासे हो गए, उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया। अब वह जेल की सलाखों के पीछे है और दोनों पत्नियां कानूनी कार्रवाई के जरिए न्याय की मांग कर रही हैं। इस मामला से यह साफ होता है कि झूठ और धोखा को छुपाने के लिए कोई व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन एक न एक दिन सामने आ ही जाता है। यह पूरी घटना आज की दुनिया में रिश्तों की सच्चाई और धोखे की खतरनाक हकीकत को उजागर करती है। [Rh/PS]