राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा

एकता परिषद की ओर से जारी विज्ञापन में बताया गया है कि राजगोपाल पी.वी. को जापान के पीस फाउंडेशन का 40वां निवानो शांति पुरस्कार मिलेगा।
राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा (ians)

राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा (ians)

पीस फाउंडेशन

Published on
Updated on
1 min read

न्यूजग्राम हिंदी: गांधीवादी और एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.वी. (Rajgopal P.V.) को जापान (Japan) का प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार (Niwano Peace Prize) दिया जाएगा। यह सम्मान 11 मई को टोक्यो (Tokyo) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

एकता परिषद की ओर से जारी विज्ञापन में बताया गया है कि राजगोपाल पी.वी. को जापान के पीस फाउंडेशन का 40वां निवानो शांति पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह सम्मान न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा औपचारिक रूप से निवानों संस्था के द्वारा की गयी है।

<div class="paragraphs"><p>राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा (ians)</p></div>
क्या आपने कभी सोचा हैं कि गर्म दूध और पानी में से सिर्फ दूध ही बर्तन से बाहर क्यों निकलता हैं?

निवानो पीस फाउंडेशन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों के माध्यम से राजगोपाल ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरूष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए कार्य किया है।

उन्हें यह पुरस्कार जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार, पर्यावरणीय सुरक्षा, आत्मसमर्पित बागियों के पुनर्वास, युवाओं में शांति व अहिंसा की शिक्षा के लिए दिया गया है। राजगोपाल को यह पुरस्कार 11 मई 2023 को जापान के टोक्यो शहर में एक समारोह में दिया जायेगा। इसमें प्रमाणपत्र के अलावा एक पदक और बीस मिलियन येन (Yen) प्राप्त होंगे।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com