Birthday Special: PC Sorkar लाइव शो में लड़की के दो टुकड़े कर दिए, बाद में शो बंद कर दिया गया

भारत में बहुत से जादूगर आए और गए इन्हीं में से एक हैं पीसी सरकार (PC Sorkar) तो आइए आज के इस लेख में जानते हैं पीसी सरकार के बारे में।
PC Sorkar लाइव शो में लड़की के दो टुकड़े कर दिए (Wikimedia)

PC Sorkar लाइव शो में लड़की के दो टुकड़े कर दिए (Wikimedia)

Birthday Special

न्यूजग्राम हिंदी: भारतवर्ष में जादूगरों (Magician) की कमी नहीं है। भारतवर्ष में ऐसे जादूगर भी हैं जिनकी जादुई कला देखकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं यहां तक कि साइंस भी इनके जादू के पीछे का कारण नहीं पता लगा पाई है। पश्चिमी सभ्यता के लोगों ने मध्य काल के दौरान भारतीय जादूगरों से ही जादू सीखा और अपने अपने देशों में इस कला को एक नई पहचान दी। उन्होंने इस कला को आधुनिकता के साथ मिलाया और एक बेहद नए अंदाज में स्टेज शो (Stage Show) में तब्दील करने में सफल हुए।

भारत में बहुत से जादूगर आए और गए इन्हीं में से एक हैं पीसी सरकार (PC Sorkar) आइए आज के इस लेख में जानते हैं पीसी सरकार के बारे में।

<div class="paragraphs"><p>PC Sorkar लाइव शो में लड़की के दो टुकड़े कर दिए (Wikimedia)</p></div>
Birthday Special: सूरज बड़जात्या ने पारिवारिक माहौल वाली फिल्में बनाकर लोगों के दिलों पर राज किया

यह बात 1956 की है जब रात को करीब 9:15 पर बीबीसी (BBC) के दफ्तर में अनगिनत कॉल आ रही थी। कॉल करने वालों का कहना था कि उन्होंने टीवी के माध्यम से अपनी आंखों के सामने एक कत्ल होते हुए देखा है।

यह सब हो रहा था उन दिनों के एक प्रचलित टीवी शो पैनोरमा (Panorama) में पैनोरमा उस समय एक बहुत ही प्रख्यात कार्यक्रम हुआ करता था। इस शो के आखिर में लोगों ने देखा कि कैसे एक अजीब सा दिखने वाला जादूगर 17 वर्ष की एक लड़की को अपने वश में कर लेता है और एक मेज पर लेट जाने को कहता है। उसके बाद वह उस लड़की के शरीर को आरी से कुछ इस प्रकार काट देता है कि मानो वह किसी कसाई के सामने पड़ा हुआ मांस का कोई टुकड़ा हो। यह सब पैनारोमा शो के आखिरी कड़ी में दिखाया जा रहा था। आश्चर्य की बात तो यह है कि जब उस जादूगर ने उस लड़की को दोबारा उठाने के लिए अपने हाथों को मला तो लड़की की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके तुरंत बाद जादूगर ने अपना सिर झुकाया और लड़की के मुंह पर काला कपड़ा डाल दिया जैसे ही जादूगर ने काला कपड़ा डाला। कार्यक्रम के होस्ट ने स्क्रीन पर आकर कहा कार्यक्रम यहीं खत्म होता है इसके तुरंत बाद स्टूडियो में बहुत से फोन आने लगे।

<div class="paragraphs"><p>एक मैजिक शो</p></div>

एक मैजिक शो

Wikimedia

इस घटना पर यह स्पष्टीकरण दिया गया कि कार्यक्रम को जो समय सीमा दी गई थी वह समाप्त हो चुकी है। लेकिन वाकई लड़की को ऐसे आरी से काट कर मेज पर ही पड़ा छोड़ देना हाथ की सफाई का एक बहुत ही अद्भुत नमूना था।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com