वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। नील को यह नाम लता मंगेशकर के द्वारा दिया गया था। (Wikimedia Commons)

वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। नील को यह नाम लता मंगेशकर के द्वारा दिया गया था। (Wikimedia Commons)

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। नील को यह नाम लता मंगेशकर के द्वारा दिया गया था।
Published on

नील नितिन मुकेश एक भारतीय अभिनेता है। जिनका जन्म 5 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। शुरूआत की पढ़ाई मुंबई में ही हुई। वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। नील को यह नाम लता मंगेशकर के द्वारा दिया गया था। नील ने मुंबई के एचआर कॉलेज से पढ़ाई की थी। सिंगर्स के परिवार में जन्म लेने वाले नील ने एक्टर बनने का फैसला लिया था। नील नितिन मुकेश का पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है।

<div class="paragraphs"><p>वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। नील को यह नाम लता मंगेशकर के द्वारा दिया गया था। (Wikimedia Commons)</p></div>
मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मैं गा सकती हूं : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

नील का स्टाईलिस लुक युवाओं को फिल्मों में बड़ा पंसद आता है। अपने स्टाइल की वजह से उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। चाइल्ड एक्टर के तौर पर 2007  में पहली फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ की थी, जिससे नील को काफ़ी प्रसिद्धि मिली थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था। साल 2010 में वह फिल्म लफंगे परिंदे और तेरा क्या होगा जॉनी में नजर आये थे। 

नील हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में “जैसी करनी वैसी भरनी” (1989) फिल्म में भी एक्टिंग की थी।

<div class="paragraphs"><p>  नौजवानों के बीच नील नितिन मुकेश बेहद पॉपुलर चेहरा हैं। (Wikimedia Commons)</p></div>

नौजवानों के बीच नील नितिन मुकेश बेहद पॉपुलर चेहरा हैं। (Wikimedia Commons)

नील

नील को अच्छे नेचर के लिए भी जाना जाता है। नील को बॉलीवुड के डायरेक्टर उनकी लोकप्रियता की वज़ह से भी लेना चाहते हैं। क्योंकि नौजवानों के बीच नील नितिन मुकेश बेहद पॉपुलर चेहरा हैं। नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से 9 फरवरी 2017 को शादी की थी। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। वह और नील अपने माता-पिता की बदौलत एक दूसरे से मिले; दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

 नील नितिन मुकेश की नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर है। उनकी कमाई फ‍िल्‍मों, बिजनेस और विज्ञापनों से होती है। वही एक फिल्म के लिए नील 2-3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। 

AD

logo
hindi.newsgram.com