World Radio Day: रेडियो के अविष्कार की कहानी

इसके माध्यम से पूरे विश्व में सूचनाओं का आदान प्रदान होता हैं और साथ ही यह लोगों को शिक्षित भी करता है।
रेडियो के अविष्कार की कहानी (Wikimedia)

रेडियो के अविष्कार की कहानी (Wikimedia)

World Radio Day

न्यूजग्राम हिंदी: प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) के रूप में मनाया जाता है। कुछ समय पहले ही रेडियो हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा हुआ करता था इसका उपयोग विभिन्न माध्यमों के रूप में किया जाता था जैसे कि मनोरंजन हेतु, सूचनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आदि। लेकिन आज इसकी जगह टीवी और मोबाइल फोन ने ले ली है। आज विश्व रेडियो दिवस की उपलक्ष में हम आपको इससे जुड़ी बहुत सी खास बातें बताएंगे।

<div class="paragraphs"><p>रेडियो के अविष्कार की कहानी (Wikimedia)</p></div>
World Television Day: सप्ताह में मात्र दो दिन चलने से लेकर 24 घंटे चलने तक का सफ़र

आइए सबसे पहले जानते हैं कि रेडियो दिवस क्यों मनाया जाता है? रेडियो ने हमेशा से लोगों के जीवन में एक खास भूमिका निभाई है। इसके माध्यम से पूरे विश्व में सूचनाओं का आदान प्रदान होता हैं और साथ ही यह लोगों को शिक्षित भी करता है। इतना ही नहीं यह युवाओं को ऐसे मुद्दों के प्रति जागरूक करता है जिसके वह हकदार हैं। जब भी दुनिया में किसी भी प्रकार की आपदा आई है चाहे वह मानव निर्मित हो या प्राकृतिक हो रेडियो ने हमेशा लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। एक वक्त था जब यह पत्रकारों के लिए भी यह एक ऐसा मंच हुआ करता था जिससे वह अपनी कोई भी बात किसी भी वक्त दुनिया तक पहुंचा सकते थे। हालांकि आज के समय में भी यह है सूचनाओं के प्रचार प्रसार का एक महत्वपूर्ण और सस्ता साधन है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह बहुत पुराना हो चुका है लेकिन संचार माध्यम के रूप में यह आज भी बहुत महत्वपूर्ण है। पहली बार रेडियो का प्रसारण 1945 में यूनाइटेड नेशंस रेडियो (United Nations Radio) के माध्यम से हुआ था। रेडियो की इन्हीं सब उपयोगिताओं को देखते हुए प्रत्येक वर्ष रेडियो दिवस मनाया जाता है और पहली बार रेडियो दिवस साल 2012 में मनाया गया था।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com