18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है ताज महोत्सव, जानें इस बार क्या है खास ?

हर साल फरवरी में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ताज महोत्सव भारत के आगरा के शिल्पग्राम में एक वार्षिक 10-दिवसीय कार्यक्रम है। यह त्यौहार18वीं और 19वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश में प्रचलित नवाबी शैली से प्रेरित है।
Taj Mahotsav : यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो हमेशा फरवरी के महीने में होता है। (Wikimedia Commons)
Taj Mahotsav : यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो हमेशा फरवरी के महीने में होता है। (Wikimedia Commons)

Taj Mahotsav : ताजमहल को इस दुनिया में कौन नहीं जानता है इसकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में फैले हुए है। आपको बता दें कि हर साल फरवरी में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ताज महोत्सव भारत के आगरा के शिल्पग्राम में एक वार्षिक 10-दिवसीय कार्यक्रम है। यह त्यौहार18वीं और 19वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश में प्रचलित नवाबी शैली से प्रेरित है। यह कार्निवल एक स्पंदित मंच के रूप में कार्य करता है। जल्द ही यहां इस साल का ताज महोत्सव शुरू होने जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

किस दिन शुरू होगा ये महोत्सव?

इस वर्ष 18 फरवरी से ताज महोत्सव शुरू होगा और त पूरे 10 दिनों तक चलेगा। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो हमेशा फरवरी के महीने में होता है। इसका समापन 27 फरवरी को होगा। ताज महोत्सव का एंट्री टिकट की बात करे तो ये सिर्फ 50 रुपए का है। विदेश पर्यटकों और पांच साल से कम आयु के बच्चे के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

इसबार होगी यमुना महाआरती

ताज महोत्सव में कई सारी नई चीज़ें देखने को मिलेंगी। इस बार ये महोत्सव और भी खास हो जाएगा क्योंकि इसबार यमुना महाआरती होने जा रहा है। यमुना नदी के घाटों पर ताज महोत्सव के दौरान महाआरती की जाएगी। इसके साथ पतंग महोत्सव और गजल के कार्यक्रम भी पर्यटकों के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस बार पर्यटक के लिए खास हॉट एयर बैलून भी रहेंगे।

ताज महोत्सव में आकर भारतीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं को देखने का मौका मिलेगा। (Wikimedia Commons)
ताज महोत्सव में आकर भारतीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं को देखने का मौका मिलेगा। (Wikimedia Commons)

विभिन्न विधाओं को देखने का मिलेगा मौका

हर शाम यहां जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं।ताज महोत्सव में आकर भारतीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं को देखने का मौका मिलेगा। कथक ,भरतनाट्यम ,शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय गायन, भोजपुरी गायन, अवधि गायन, कव्वाली, भजन संध्या, ब्रज लोकगीत एवं लोक नृत्य, बांसुरी वादन, सरोद वादन, सितार वादन, तबला वादन, पखावज वादन एवं रूद्रवीणा आदि का यहां आकर लुत्फ ले सकते हैं। यहां बॉलीवुड कलाकारों की भी परफॉर्मेंस होगी। जिसमें गजल गायक, कव्वाली, सिंगर, स्टैंडअप कॉमेडी सहित अन्य आयोजन शामिल रहेंगे। इसके अलावा हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी, दुकानें, लजीज खाने के लिए फूड जोन आदि का लुत्फ यहां उठा सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com