कहीं खून पीना तो कहीं शव के साथ नाचना, आज भी अजीबोगरीब रीति रिवाजों को लोग मानते है

बच्चे के जन्म और शादी में ऐसा करते हुए लोगों को देखा जा सकता है। पहले लोग गाय को तीर से घायल करते हैं और फिर चूसकर खून पीते हैं।
Unique Traditions - कुछ रीति रिवाज ऐसे होते है जिनके बारे में जान कर आप सोच में पड़ जायेंगे की आखिर ये क्यों होता है ? (Wikimedia Commons)
Unique Traditions - कुछ रीति रिवाज ऐसे होते है जिनके बारे में जान कर आप सोच में पड़ जायेंगे की आखिर ये क्यों होता है ? (Wikimedia Commons)

Unique Traditions - धार्मिक रीति रिवाज बहुत महत्वपूर्ण होते है। कोई भी जाति हो या संप्रदाय सभी रीति रिवाज या नियमों को बहुत गंभीरता से निभाते है लेकिन कुछ रीति रिवाज ऐसे होते है जिनके बारे में जान कर आप सोच में पड़ जायेंगे की आखिर ये क्यों होता है ? आज हम ऐसे ही रिवाजों के बारे में आपको बताएंगे।

पीते हैं खून

दक्षिणी केन्या के उत्तरी तंजानिया में मसाई नाम की जनजाति रहती है। यहां लोग अलग-अलग शुभ अवसरों पर गाय का खून पीते हैं। बच्चे के जन्म और शादी में ऐसा करते हुए लोगों को देखा जा सकता है। पहले लोग गाय को तीर से घायल करते हैं और फिर चूसकर खून पीते हैं। परंतु खास ख्याल रखा जाता है कि इस दौरान गाय की मौत न होने पाए।

शव के साथ डांस

मेडागास्कर में रहने वाली मालागासी जनजाति में एक फामादिहाना नाम की परंपरा पालन किया जाता है। इस रिजाव का पालन हर सात साल पर किया जाता है। इस रिवाज में जनजाति के लोग अपने पूर्वजों के शव को बाहर निकालते हैं और फिर उनको नए कपड़े में लपटते हैं। इसके बाद गाना गाते हैं और कब्र के चारों तरफ डांस करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनके पूर्वज सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं।

फुकेत वेजिटेरियन फेस्टिवल

थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजिटेरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल से 9 दिन पहले से लोग मांस खाना बंद करते हैं, लेकिन इस फेस्टिवल में अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर लोग अपने गाल और होठों को नुकीले चाकू या तलवार से चीरते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।

मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है। (Wikimedia Commons)
मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है। (Wikimedia Commons)

नमक मांगना जुर्म है

मिस्र में नमक मांगना जुर्म माना जाता है। यहां पर आप किसी के घर मेहमान बनकर जाते हैं, तो भूलकर भी खाने में नमक नहीं मांगे। मिस्र में नमक मांगना मेजबान का अपमान माना जाता है।

इंडोनेशिया की दानी जनजाति में परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को अपनी अंगुली काटनी पड़ती है। (Wikimedia Commons)
इंडोनेशिया की दानी जनजाति में परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को अपनी अंगुली काटनी पड़ती है। (Wikimedia Commons)

काटनी पड़ जाती है अंगुली

इंडोनेशिया की दानी जनजाति में एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां पर परिवार में किसी की मौत होने पर महिलाओं को अपनी अंगुली काटनी पड़ती है। हालांकि कुछ समय से इस परंपरा पर बैन लगा दिया गया है। लेकिन कुछ बुजुर्ग लोग अभी भी इस परंपरा को मानते हैं।

पति को गर्भवती पत्नी को लेकर जलती आग पर नंगे पैर चलना पड़ता है। (Wikimedia Commons)
पति को गर्भवती पत्नी को लेकर जलती आग पर नंगे पैर चलना पड़ता है। (Wikimedia Commons)

आग पर चलना

चीन के लोग एक अजीब रिवाज का पालन करते हैं। यहां पर पति को गर्भवती पत्नी को लेकर जलती आग पर नंगे पैर चलना पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से डिलिवरी में आसानी होती है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com