लीना है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, साढ़े पांच साल की उम्र में ही एक बच्चे को दिया जन्म

डॉक्टर ने परीक्षण किया। डॉक्टर ने लीना के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है यह सुनते ही लीना के माता-पिता गुस्सा हो गए।
Youngest Mother In History :डॉक्टर ने परीक्षण किया। डॉक्टर ने लीना के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है(Wikimedia Commons)
Youngest Mother In History :डॉक्टर ने परीक्षण किया। डॉक्टर ने लीना के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है(Wikimedia Commons)

Youngest Mother In History : एक पांच साल की बच्ची जिसका नाम लीना था, एक दिन अचानक से उसका पेट बढ़ गया। वह पेरू के एक छोटे से गांव में रहती थी। पेट जिस तेजी से बढ़ रहा था, उसे देखते हुए लीना को डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण किया। डॉक्टर ने लीना के माता-पिता को बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है यह सुनते ही लीना के माता-पिता गुस्सा हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है, उन्हें डॉक्टर के बात पर विश्वास ही नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने एक और डॉक्टर की राय ली। लीना को एक बड़े क्लिनिक में ले जाया गया। यहां भी विज्ञापन के बाद ये पुष्टि हुई कि लीना मां बनने वाली है। 5 साल की उम्र में एक बच्ची मां बन रही थी, ये बात किसी को भी हजम नहीं हो पा रही थी।

इतिहास में ये पहली बार था जब साढ़े पांच साल की उम्र में एक बच्ची ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया । (Wikimedia Commons)
इतिहास में ये पहली बार था जब साढ़े पांच साल की उम्र में एक बच्ची ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया । (Wikimedia Commons)

पांच साल की बच्ची हुई गर्भवती

इतिहास में ये पहली बार था जब साढ़े पांच साल की उम्र में एक बच्ची ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया । उनका ये बच्चा आपरेशन के बाद अस्पताल में हुआ। सबसे पहले डॉक्टर लोज़ादा ने ये ऑपरेशन करके बच्चे को जन्म दिया था। लीना का शरीर इतना छोटा था कि वह अपने पेट का वजन भी नहीं उठा पा रही थीं।

डॉक्टर ने बच्चे को बाहर ले जाने के लिए कोई जोखिम लेने की सलाह नहीं दी। हालाकि, बच्चा स्वस्थ था। उसका वजन 6 पाउंड अर्थात लगभग तीन किलो था। बच्चे का नाम सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम गेराल्डो रखा गया। बच्चे को जन्म देने के समय लीना की उम्र थी करीब 5 साल 7 महीने और 21 दिन था।

लीना को कब हुआ मासिक धर्म

लीना को पहली बार तीन साल की उम्र में मासिक धर्म हुआ। परंतु डॉक्टर निश्चित रूप से कुछ बता नहीं पाए कि इसका कारण क्या है। उनका कहना था कि शायद लीना का यौन शोषण हुआ है, इसी वजह से उनके यौन विकास की बहुत जल्दी जरूरत पड़ी। हालाँकि इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस बच्चे के जन्म के बाद वह बच्चा की कस्टडी डॉक्टर को दे दी गई, उसके क्लिनिक में लीना को नौकरी पर रख दिया। हालाँकि लीना कभी-कभार ही अपने बेटों से मिलीं थी।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com