बीबीसी डॉक्यूमेंट्री और विपक्ष का निशाना

प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि बीबीसी कार्यालय पर छापा मारना भाजपा सरकार की घोर, प्रेरित और स्पष्ट प्रतिक्रिया है।
बीसीसी डॉक्यूमेंट्री और विपक्ष का निशाना (IANS)

बीसीसी डॉक्यूमेंट्री और विपक्ष का निशाना (IANS)

प्रियंका चतुर्वेदी 

न्यूजग्राम हिंदी: बीबीसी (BBC) के दिल्ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग (Income tax Department) के सर्वे के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और 2002 के गुजरात (Gujarat) दंगों को लेकर डॉक्यूमेंट्री बनाने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से हुई इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने इसे भाजपा सरकार द्वारा असहमति की आवाजों को चुप कराने का तरीका बताया है।

<div class="paragraphs"><p>बीसीसी डॉक्यूमेंट्री और विपक्ष का निशाना (IANS)</p></div>
तो ये है काशी में बसी लंका नगरी का रहस्य

प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि बीबीसी कार्यालय पर छापा मारना भाजपा सरकार की घोर, प्रेरित और स्पष्ट प्रतिक्रिया है। इसमें अब कोई आश्चर्य की बात नहीं है। फिर भी असहमति की आवाजों को चुप कराने के लिए ये एक और तरीका है। इसके पहले कांग्रेस (Congress) ने बीबीसी पर कार्यवाही की तुलना अघोषित आपातकाल से की थी। कई और विपक्षी दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

<div class="paragraphs"><p>बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर आयकर विभाग की जांच&nbsp;</p></div>

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर आयकर विभाग की जांच 

IANS 

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही इनकम टैक्स विभाग ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेस (बीबीसी) के मुंबई-दिल्ली दफ्तर पर सर्वे कर रही है। सूत्रों की माने तो टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com