मुलायम सिंह यादव का निधन:देखिए किसने कैसे जताया शोक

उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। उन्होंने कहा, "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी (Neta Ji) नहीं रहे।"
मुलायम सिंह यादव का निधन
मुलायम सिंह यादव का निधनIANS

समाजवादी पार्टी (The Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में उनका दो अक्टूबर से आईसीयू में इलाज जारी था। हालांकि उनकी हालात में सुधार तो आया लेकिन वह ठीक नहीं हो सके।

उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। उन्होंने कहा, "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी (Neta Ji) नहीं रहे।"

मुलायम सिंह के निधन के बाद तमाम नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, "मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

मुलायम सिंह यादव का निधन
देश के 11 और राज्य कर रहे हैं खुद की विज्ञानं और प्रौद्योगिकी नीतियों पर काम- Jitendra Singh

"अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर मुलायम सिंह यादव जी को श्रीचरणों में स्थान दें।"

कांग्रेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया, "समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर कहा, "समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। वे आजीवन सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे।"

अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के पुत्र
अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के पुत्रWikimedia

आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा, "भारतीय राजनीति में पिछड़ों शोषितों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दु:खद समाचार मिला ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिजनों,समर्थकों को ये पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।"

रविवार रात तक मुलायम सिंह के चाहने वाले उनके प्रशंसक उनका हालचाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं बीते आठ दिनों से अखिलेश यादव और उनका परिवार मेदांता अस्पताल और दिल्ली में मौजूद है। इस दौरान वे सपा संरक्षक को देखने आने वाले लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com