तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत: राजनाथ सिंह (IANS)
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत: राजनाथ सिंह (IANS)

न्यूज़ग्राम हिंदी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने शनिवार को कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 10 वें पायदान पर थी, आज देश-दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हम 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहे हैं।

बिहार के सासाराम में आयोजित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह है, शिक्षांत समारोह नहीं है। शिक्षा से हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है, वहीं दीक्षा से हमें संस्कार की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की टॉप फाइव अर्थव्यथाओं में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा है कि 2027 तक भारत दुनिया की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में गिना जायेगा।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत: राजनाथ सिंह (IANS)
"गदर 2" का प्रचार करने दिल्ली पहुंचे सनी देओल, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट



केंद्रीय मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि वे कहा करते थे, कि 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।'

उन्होंने कहा कि छोटे मन का व्यक्ति न सम्मान प्राप्त कर सकता है, न ही वह कोई योगदान कर सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का अहम योगदान होता है। इस योग्यता तक पहुंचाने में जो शिक्षकों का योगदान रहा है, उसे कभी नहीं भूलना चाहिए। शिक्षा देने वाले गुरुजन व शिक्षा प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए और आजीवन उनका चरण वंदन करना चाहिए।

इस मौके पर सिंह ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थीगण तथा उपाधि प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके सफलता पर बधाई दिया। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व अच्छे नंबर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया।

--आईएएनएस

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com