भारत का विकास मॉडल एक आदर्श मॉडल : Om Birla

भारत के विकास मॉडल को आदर्श मॉडल बताते हुए कहा कि दुनिया के अन्य देश इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में देख रहे हैं।
भारत का विकास मॉडल एक आदर्श मॉडल : Om Birla
भारत का विकास मॉडल एक आदर्श मॉडल : Om BirlaIANS

65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के समापन दिवस पर हैलिफैक्स में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए लोक सभा अध्यक्ष Om Birla ने भारत के विकास मॉडल को आदर्श मॉडल बताते हुए कहा कि दुनिया के अन्य देश इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों द्वारा अपने मेजबान देश में योगदान करने की भावना की सराहना करते हुए कहा कि भारत और कनाडा के युवाओं को दोनों देशों के विकास के लिए मिलकर काम करते हुए ज्ञान, कौशल और अनुभवों का आदान-प्रदान करना चाहिए।

न्यू इंडिया की आकांक्षाओं और उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए Om Birla ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत के लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में तेजी से बदलाव आया है। हैलिफैक्स में भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेश में भारत की विविधता में एकता और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया।

भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका रवाना होने से पहले लोक सभा अध्यक्ष ने 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कनाडा की सीनेट के अध्यक्ष जॉर्ज फ्यूरे और कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष एंथनी रोटा को धन्यवाद भी दिया।

भारत का विकास मॉडल एक आदर्श मॉडल : Om Birla
भारत एक ताकतवर देश है और भारतीय सेना उसकी ढाल : Rajnath Singh


आपको बता दें कि, अमेरिका में लोक सभा अध्यक्ष Om Birla भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बिरला का अमेरिका में भारतीय छात्रों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

(आईएएनएस/AV)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com