लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने लोसर पर्व पर दी शुभकामनाएं, शांति-समृद्धि की कामना

लद्दाख का प्रमुख पर्व लोसर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
लद्दाख का प्रमुख पर्व लोसर|
लद्दाख के उपराज्यपाल ने लोसर पर्व पर दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं|IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उम्मीद जताई कि नया वर्ष लद्दाख के विकास को नई दिशा देगा, लोगों में शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में समावेशी प्रगति और सद्भाव सुनिश्चित करेगा।

उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "लोसर के शुभ अवसर पर, जो पूरे लद्दाख में भक्ति और खुशी के साथ मनाया जाने वाला पारंपरिक नया साल है, मैं लद्दाख के लोगों और इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। लोसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए।"

लद्दाख (Ladakh) ट्रैफिक पुलिस ने इस अवसर पर एक्स पोस्ट में लिखा, "सभी को बहुत-बहुत हैप्पी और प्रॉस्परस लोसर की शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर, आम जनता से अनुरोध है कि सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोटर व्हीकल (एमवी) एक्ट के प्रावधानों और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। आइए जिम्मेदारी से जश्न मनाएं और अपनी सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाएं।"

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चेयरमैन एंड चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर डॉ. मोहम्मद जफर अखून (Dr. Mohammad Zafar Akhun) ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लोगों को लोसर की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और मजबूत सद्भाव और एकता की कामना।"

उल्लेखनीय है कि लोसर पर्व को लद्दाख में नव वर्ष के रूप में पूरे हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। तिब्बती चंद्र कैलेंडर के अनुसार, लोसर नए साल का पहला दिन है। पारंपरिक रूप से इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

[AK]

लद्दाख का प्रमुख पर्व लोसर|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 'करमा पूजा' की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व देता है प्रकृति-संरक्षण का संदेश

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com