10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता हैं चीनी जन पुलिस दिवस?

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा जन पुलिस बल की परवाह करते हैं।
चीनी जन पुलिस दिवस (Newsgram)

चीनी जन पुलिस दिवस (Newsgram)

शी चिनफिंग 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अनुमोदन से 2021 से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को 'चीनी जन पुलिस दिवस' के रूप में स्थापित किया गया। 10 जनवरी 2023 तीसरा 'चीनी जन पुलिस दिवस' है। यह विशेष रूप से चीनी जन पुलिस के लिए स्थापित उत्सव है और पार्टी और जनता के हितों के लिए जन पुलिस बल के वीरतापूर्ण संघर्ष की पूर्ण मान्यता भी है। इस दिवस को 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? 110, यह नंबर सभी चीनी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कठिनाइयों का सामना करते समय, सबसे पहले जो दिमाग में आती है वह पुलिस से मदद मांगने के लिए 110 कॉल करना है। 110 चीनी जन पुलिस बल का प्रतीकात्मक ब्रांड बन गया है। 110 के पीछे बिना शर्त विश्वास और संकट के समय सुरक्षा की भावना है।

<div class="paragraphs"><p>चीनी जन पुलिस दिवस (Newsgram)</p></div>
भारत के सबसे अजीबोगरीब नाम वाले रेलवे स्टेशन

पुलिस क्या है? पुलिस एक पेशेवर सेवा है, और इसका मुख्य कर्तव्य कानून को लागू करना, सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना, जीवन और संपत्ति की रक्षा करना है। यही मुख्य कारण है कि पुलिस को जनता का रक्षक कहा जाता है। जब हमारे हितों को खतरा होता है और उनका उल्लंघन होता है, तो सबसे पहले हम पुलिस के बारे में सोचते हैं। क्यों? क्योंकि पुलिस जनता का रक्षक है, उनका हमारे लोगों की सेवा करने का कर्तव्य है। साथ ही, समाज की स्थिरता के लिए नियमों और कानूनों की आवश्यकता होती है और पुलिस इन नियमों और कानूनों का प्रबंधन करती है। समाज के लिए एक स्थिर और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के लिए उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जब भी हम किसी दुर्घटना को देखते हैं, तो कुछ ही मिनटों में स्थानीय पुलिस जांच और नाकाबंदी करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच जाती है। इसके अलावा, हम यह भी जानते हैं कि पुलिस सभी विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं, और वे सभी बंदूकें पकड़ना जानते हैं। इसलिए जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है, तो आम लोग और घटना से जुड़े व्यक्ति शांत हो जाते हैं और पुलिस की व्यवस्था का पालन करते हैं। यह पुलिस बल की निवारक शक्ति ही है।

<div class="paragraphs"><p>पुलिस क्या हैं? (IANS)</p></div>

पुलिस क्या हैं? (IANS)

पुलिस की जिम्मेदारी महान और पवित्र होती है, इसलिए ज्यादातर समय उन्हें जो सहना या सामना करना पड़ता है, वह हमारी कल्पना से कहीं अधिक कठिन होता है। हर पेशे का सम्मान किया जाना चाहिए और पुलिस के पेशे को न केवल हमें सम्मान देने की आवश्यकता है, बल्कि हमें समझने और सहन करने की भी आवश्यकता है। चीनी जन पुलिस बल गौरवशाली परंपरा और उत्कृष्ट शैली वाली टीम है। और यही वह टीम भी है, जिसने शांतिकाल में सबसे ज्यादा बलिदान और सबसे ज्यादा योगदान दिया है। नये चीन की स्थापना के बाद से, सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्र के पुलिस बल में 14 हजार से अधिक पुलिसकर्मी वीरतापूर्वक मारे गए हैं, लाख से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, और 3,700 से अधिक पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा दिया गया है। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा जन पुलिस बल की परवाह करते हैं। जनवरी 2021 में शी चिनफिंग ने पहले 'चीनी जन पुलिस दिवस' के अवसर पर देशभर में पुलिस के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आशा जताई कि वे पार्टी के प्रति निष्ठा का अभ्यास करेंगे, जनता की सेवा करेंगे, कानून को निष्पक्ष रूप से लागू करेंगे और सख्त अनुशासन लागू करेंगे, उच्च स्तर के सुरक्षित व कानूनी चीन के निर्माण का प्रयास करेंगे और लोगों की खुशी, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए नया और बड़ा योगदान देंगे।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com