लोकसेना हिंद मना रही है जन लोकपाल बिल की 10वीं बरसी

अरविंद केजरीवाल ने यह वचन दिया था कि वह जन लोक बिल को पास करेंगे और अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो उसे क्रियान्वित करेंगे
Jan Lokpal Bill - लोकहिंद सेना जन लोकपाल बिल के प्रति अक्षमता को जनसमर्थन का गंभीर उल्लंघन मानती है। (Newsgram)
Jan Lokpal Bill - लोकहिंद सेना जन लोकपाल बिल के प्रति अक्षमता को जनसमर्थन का गंभीर उल्लंघन मानती है। (Newsgram)

By: ऋतिक सिंह

Jan Lokpal Bill -

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2013 में दिल्ली के लोगों से एक वादा किया था। रामलीला मैदान में, भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के प्रदर्शन के दौरान, अरविंद केजरीवाल ने यह वचन दिया था कि वह जन लोक बिल को पास करेंगे और अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो उसे क्रियान्वित करेंगे। हम 2023 में हैं और जन लोकपाल के वादे के बारे में हम वहीं खड़े हैं जहां से हमने शुरू किया था। नौ वर्षों से अधिक का समय हो गया है अरविंद केजरीवाल को सत्ता में आये पर उन्होंने जन लोक पाल बिल की सुध भी नहीं ली है। बिल को पास करना तो भूल जाइए, अरविंद केजरीवाल ने इसके बारे में बात करना भी बंद कर दिया है।

लोकहिंद सेना जन लोकपाल बिल के प्रति अक्षमता को जनसमर्थन का गंभीर उल्लंघन मानती है। हम मानते हैं कि दिल्ली के नागरिकों को अरविंद केजरीवाल द्वारा धोखा दिया गया है और उनसे झूठा कहा गया है। लोकसेना हिंद पार्टी अध्यक्ष, डॉ. मुनीश रायज़ादा, का दिल्ली की जनता से ये वादा है की सरकार में आने के बाद जन लोकपाल बिल को लागु करेगी। हम जन लोक पाल को दिल्ली में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली सरकार के इस अधूरे वादे की याद दिलाने के लिए, हम 29 दिसम्बर को कनॉट प्लेस (मैट्रो गेट नंबर 6 के बाहर) में जन लोकपाल बिल की 10 वीं बरसी के अवसर पर एक समारोह आयोजित कर रहे हैं। हम हर उस नागरिक को आमंत्रित करते हैं जो केजरीवाल सरकार से निराश है। आइए हम केजरीवाल सरकार को उनके झूठे वादे की याद दिलाते हैं।

लोकसेना हिंद

+91 7303 960 273

www.loksena.org

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com