लोकसेना हिंद पार्टी भारतीय न्याय संहिता बिल, 2023 का स्वागत करती है।

लोकसेना हिंद पार्टी 'भारतीय न्याय संहिता' 2023 का स्वागत करती है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकल कर देश की न्याय व्यवस्था को प्रत्येक नागरिक के लिए निष्पक्षता पूर्ण न्याय दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
Loksena Hind:- लोकसेना हिंद पार्टी  'भारतीय न्याय संहिता' 2023 का  स्वागत करती है।[NewsGram]

लोकसेना हिंद पार्टी के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा, भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता बिल को भारत की न्याय व्यवस्था सुधार की तरफ़ एक क्रांतिकारी कदम मानते हैं। पार्टी अध्यक्ष के अनुसार, भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता बिल, एक बार लागू होने पर, न्याय की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करेगा और व्यवस्था को और पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाएगा।

डॉ. रायज़ादा का यह भी मानना है कि इस सुधार की प्रक्रिया को यहाँ तक ही नहीं सीमित रखना चाहिए। न्याय प्रणाली की तरह ही, देश के चुनाव व्यवस्था में भी बड़े बदलावों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की चुनाव व्यवस्था पारदर्शी होने से काफ़ी दूर है और इसमें बदलाव की बहुत जरुरत है। लोकसेना हिंद पार्टी को उम्मीद है कि केंद्र सरकार भविष्य में चुनाव व्यवस्था को भी सुधारने की दिशा में काम करेगी।

LOKSENAHIND             

  +917303969273                      

www.loksena.org

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com