लोकसेना हिंद पार्टी अरविंद केजरीवाल के ईडी समन के ऊपर दिये गये बयान की कड़ी निंदा करती है।

लोकसेना हिंद पार्टी का मानना है दिल्ली के मुख्यमंत्री का शराब घोटाले के संबंध में ईडी के २१ दिसंबर के समन के ऊपर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा मानना है की अरविंद केजरीवाल को ईडी की जाँच में पूरा सहयोग करना चाहिए ताकि जाँच शुचारू रूप से हो सके।
Loksena Hind:- लोकसेना हिंद पार्टी का मानना है दिल्ली के मुख्यमंत्री का शराब घोटाले के संबंध में ईडी के २१ दिसंबर के समन के ऊपर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।[NewsGram]

लोकसेना हिंद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मुनिश रायज़ादा ने मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा की अगर अरविंद केजरीवाल के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं और उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया तो वो जाँच एजेंसी से मिलने से क्यों घबरा रहे हैं? मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी की समन को 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया, लेकिन डॉ. रायजादा का मानना ​​है कि वह ईडी के सवालों का उत्तर देने में असमर्थ है।

दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों को पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में डाल दिया गया है, इसलिए मुख्यमंत्री अपने ख़ुद के अपराधों को ज़्यादा दिन तक छुपा नहीं सकते। डॉ. रायजादा ने यह भी कहा कि जब दिल्ली के लोग अनगिनत समस्याओं का सामना कर रहे हैं, मुख्यमंत्री केजरीवाल उन्हे बेसहारा छोड़कर विपासना करने चले  गए है। 

लोकसेना हिंद इस बात पर जोर देती है कि अगर केजरीवाल के पास कुछ छुपाने को नहीं है तो उन्हें ईडी के सामने आना चाहिए और जाँच पारदर्शी तरीक़े से होनी चाहिए।ईडी से लोकसेना हिंद अपील करता है कि यदि मुख्यमंत्री जाँच में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com