मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग के साथ आजाद मैदान में बैठेंगे जरांगे

मुंबई, 29 अगस्त को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल अपने समर्थकों के साथ मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
मुंबई के ताज होटल के बाहर मराठा आरक्षण के लिए गुहार लगाते मराठा कार्यकर्ता
मराठा आरक्षण की मांग के साथ आजाद मैदान में बैठेंगे जरांगे IANS
Published on
Updated on
1 min read

हजारों मराठा कार्यकर्ता अपने समर्थन में कारवां लेकर मैदान पहुंच रहे हैं। यह आंदोलन मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में मराठा आरक्षण (Reservation) दिलाने की मांग को लेकर है।

मुंबई पुलिस ने आंदोलन की अनुमति दी है, लेकिन कई शर्तें लागू की गई हैं। पुलिस ने साफ किया है कि आजाद मैदान में केवल 5,000 लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि, जरांगे के समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

वहीं, गणेशोत्सव के चलते मुंबई में पहले से ही लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं, जिससे शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक का दबाव है। इस बीच मराठा आंदोलनकारियों की मौजूदगी से पुलिस पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। आंदोलन को शांतिपूर्ण रखने की अपील जरांगे ने अपने समर्थकों से की है। लेकिन, भीड़ नियंत्रण में चुनौती बनी हुई है।

इसी दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिन (29 और 30 अगस्त) के मुंबई दौरे पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा और रूट मैनेजमेंट को लेकर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। शाह के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी की गई है, जिससे पुलिस की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई है।

जरांगे ने पहले कहा था कि वे बिना आरक्षण के मुंबई नहीं छोड़ेंगे और इस बार यह आंदोलन उनकी आखिरी लड़ाई होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में शामिल किया जाए।सरकार ने गणेशोत्सव के दौरान आंदोलन टालने की अपील की थी, लेकिन जरांगे इसके लिए तैयार नहीं हैं।

[SS]

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com