बिहार: पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, मुंगेर से जन सुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल

मुंगेर, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होना है। उससे ठीक एक दिन पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ‎ ‎
मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के लोग भाजपा में शामिल होते हुए।
मुंगेर में जन सुराज के संजय सिंह ने भाजपा जॉइन किया।IANS
Published on
Updated on
2 min read

जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय (Kumar Pranay) की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ‎‎इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा क्षत्रिय, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। ‎

‎भाजपा में शामिल होने के बाद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार (Bihar) और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। ‎

‎उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और मिलकर मुंगेर का विकास करेंगे। इस कदम से मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। ‎स्थानीय लोगों की मानें तो यहां का मुकाबला त्रिकोणात्मक बना हुआ था, लेकिन जन सुराज के प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने के बाद एनडीए और महागठबंधन में आमने-सामने की लड़ाई है। ‎

‎इससे पहले अक्टूबर में जन सुराज के तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। ये उम्मीदवार दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज क्षेत्र से थे। ‎इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि कई क्षेत्रों में जन सुराज और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। गुरुवार को मतदान होना है। ‎ ‎

[AK]

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के लोग भाजपा में शामिल होते हुए।
बिहार की जनता समझदार है, जंगलराज की वापसी नहीं होने देगी: नरेश बंसल

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com