जंगलराज की वापसी कोई नहीं चाहता, फिर से बनेगी एनडीए सरकार : भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी

मोतिहारी, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच मोतिहारी से भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने विपक्ष पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए को मिल रहे भरपूर जनसमर्थन के पीछे मौजूदा सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
भाजपा नेता रवि त्रिपाठी मोतिहारी में चुनाव प्रचार के दौरान।
मोतिहारी में भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने कहा — बिहार में एनडीए को मिल रहा जनसमर्थन, नहीं लौटेगा जंगलराज।IANS
Published on
Updated on
2 min read

रवि त्रिपाठी ने कहा कि बिहार (Bihar) की जनता किसी भी कीमत पर 'जंगल राज' की वापसी नहीं चाहती। उन्होंने दावा किया कि अगर विपक्षी गठबंधन की सरकार बनी तो राज्य फिर उसी दौर में लौट जाएगा।

उन्होंने कहा, "लोगों का हम पर भरोसा इसलिए बना हुआ है क्योंकि वे जानते हैं कि स्थिर और सुरक्षित सरकार सिर्फ हम ही दे सकते हैं। जनता चाहती है कि एनडीए की ही सरकार बने।"

भाजपा प्रवक्ता ने महिला मतदाताओं की संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि (2015, 2020 और 2025) तीनों चुनावों के मतदान आंकड़े यह साबित करते हैं कि महिलाएं रिकॉर्ड संख्या में वोट डाल रही हैं।

त्रिपाठी ने कहा, "महिलाएं बड़ी संख्या में वोटिंग (Voting) के लिए आ रही हैं क्योंकि इस सरकार ने उन्हें ताकत दी है, उन्हें सुरक्षित माहौल दिया है। बिहार में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी एनडीए सरकार की नीतियों पर विश्वास का संकेत है।"

रवि त्रिपाठी (Ravi Tripathi) ने कहा कि गुरुवार को 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में सरकार के प्रति जनता का समर्थन स्पष्ट तौर पर देखा गया। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक महिलाएं लंबी कतारों में खड़ी होकर वोट करती रहीं, जो यह दिखाता है कि वे मौजूदा सरकार पर ही भरोसा रखती हैं। मतदान में महिलाओं की बढ़ी संख्या में भागीदारी इस बात का प्रमाण है।"

उन्होंने कहा, "यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा, रोजगार और विकास की गारंटी देती है। सरकार पर यही भरोसा युवाओं और किसानों का भी है।" त्रिपाठी ने बिहार की डबल इंजन सरकार को लोगों के भरोसे का प्रतीक बताया।

बता दें, बिहार में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे।

[AK]

भाजपा नेता रवि त्रिपाठी मोतिहारी में चुनाव प्रचार के दौरान।
बिहार में बंपर वोटिंग से चिराग पासवान खुश, बोले-सरकार एनडीए की ही बनेगी

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com