
गणतंत्र दिवस की परेड में गृह मंत्रालय की झांकी सर्वश्रेष्ठ (सांकेतिक /Wikimedia Commons)
Republic Day
न्यूजग्राम हिंदी: गणतंत्र दिवस परेड 2023 (Republic Day Parade 2023) की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और सर्वश्रेष्ठ झांकी की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह कि जजों के पैनल और नागरिक पोल दोनों ही कैटगरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मार्चिंग टुकड़ी को सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। वहीं गृह मंत्रालय की झांकी को भी जनता के पोल में सर्वश्रेष्ठ झांकी का सम्मान मिला है। 26 जनवरी को हुई गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी और झांकियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें गृह मंत्रालय से जुड़े विभागों को भी सम्मान प्राप्त हुए हैं। जजों और जनता के पोल दोनों ही आधार पर सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। वहीं नागरिक पोल के आधार पर मंत्रालय और विभागों की श्रेणी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के तौर पर चुना गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये चयन अलग अलग श्रेणियों में जजों के पैनल और नागरिक पोल के आधार पर किया गया है। सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड का आकलन करने के लिए जजों का एक पैनल बनाया था। वहीं वेब पेज पर भी 25-28 जनवरी के बीच लोकप्रिय पसंद के लिए ऑनलाइन पोल आयोजित किया गया था। इन दोनों की पसंद के आधार पर ये चुनाव किए गए हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
(Newsgram)
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की झांकी नारी शक्ति की थीम पर आधारित थी। वहीं सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी ने भी सबको अपनी तरफ आकर्षित किया था।
आईएएनएस/PT