सिंहावलोकन 2025 : पीएम मोदी ने इस साल किन-किन देशों का किया दौरा?

साल 2025 भारत के लिए राजनीतिक रूप से सफल रहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
साल 2025 में पीएम मोदी के विदेश दौरे और भारत की वैश्विक उपलब्धियां|IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर, भारत की विशेषताओं से अवगत कराना और अपने साथ साझेदारी और सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस साल कितने देशों का और कब-कब दौरा किया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने इस साल 20 देशों का दौरा किया है। इस साल अपने विदेश दौरे की शुरुआत उन्होंने फ्रांस और अमेरिका से की। पीएम मोदी लगभग 38 दिन विदेश दौरे पर रहे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में अमेरिका और फ्रांस का दौरा किया। 10 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर थे।

पीएम मोदी 11 और 12 मार्च 2025 तक मॉरीशस के दौरे पर थे। इसके बाद तीन से लेकर छह अप्रैल 2025 तक पीएम थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर रहे।

22 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब की यात्रा की थी। प्रधानमंत्री ने 15 जून से लेकर 19 जून 2025 तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा किया। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री ने 2 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया।

23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई 2025 के बीच पीएम मोदी ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर पहुंचे। फिर 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर 2025 तक उन्होंने जापान और चीन का दौरा किया। 11 और 12 नवंबर 2025 को पीएम मोदी भूटान में मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने 21 से लेकर 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया।

इस साल के आखिरी विदेश दौरे पर पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान (Oman) पहुंचे। पीएम मोदी ने इन देशों का दौरा 15 से लेकर 18 दिसंबर तक किया।

[AK]

, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
पीएम मोदी आज से असम, मणिपुर और मिजोरम का दौरा करेंगे, राज्य सरकार ने की स्वागत की तैयारियां

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com