

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि यहां के लोग जंगलराज नहीं, विकास चाहते हैं, इसलिए एनडीए (NDA) पूरी ताकत से सत्ता में वापसी करेगा। पहले चरण का मतदान पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में गया है।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, और यह संकेत है कि एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। चुनाव में एनडीए जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। यहां किसी को जंगलराज और माफियाराज नहीं चाहिए। यहां के लोग अमन पसंद और तरक्की पसंद हैं। बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने आमूलचूल विकास किया है। पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा है। हाइवे बने हैं। चार घंटों की दूरी अब केवल एक से सवा घंटे में पूरी हो जाती है।
वहीं, भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है। वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश का जो विकास का रथ चल रहा है, बिहार के लोग उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। ज्यादा मतदान के पीछे लोगों का उत्साह भी है। लोग इच्छा से वोट करने बाहर निकलते हैं। यहां लोगों ने सत्ता विरोधी लहर के चलते ज्यादा वोट नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास को वोट दिया है।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिहार (Bihar) के लोगों ने जंगलराज, लूटपाट और माफियाराज देखा है, वे कुछ भूले नहीं हैं। यही वजह है कि बिहार के लोगों ने विकास को वोट दिया है।
[AK]