चारधाम यात्रा 2023: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री(Gangotri) एवं यमुनोत्री(Yamunotri) धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया(Akshay Tritiya) के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
चारधाम यात्रा 2023: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,  श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा (IANS)

चारधाम यात्रा 2023: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा (IANS)

चारधाम यात्रा

न्यूज़ग्राम हिंदी:  विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री(Gangotri) एवं यमुनोत्री(Yamunotri) धाम के कपाट विधि विधान के साथ शनिवार को अक्षय तृतीया(Akshay Tritiya) के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु गंगोत्री में मां गंगा एवं यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खरशाली, यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। 25 अप्रैल को श्री केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर मां गंगा जी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा की चारधाम यात्रा के लिए देश विदेश से जो भी श्रद्धालु आएंगे उनके दर्शन कराए जाएंगे। चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है।

<div class="paragraphs"><p>चारधाम यात्रा 2023: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,  श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा (IANS)</p></div>
चारधाम यात्रा 2023: चारधाम यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव



गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को 12:15 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। रात्री विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करने के उपरांत अगले दिन सुबह 8 बजे मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम पहुंची। जहां विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद सर्वाथ अमृत सिद्ध योग पर 12:35 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।


इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र सिंह राणा, अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक विक्रम सिंह,सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com