गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिन्हें जीवन में कभी नहीं करना चाहिए

गरुड़ पुराण(Garud Puran) में भी ऐसे कई कामों का उल्लेख है जिन्हें करने से बचना चाहिए।
गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिन्हें जीवन में कभी नहीं करना चाहिए(Wikimedia Commons)
गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिन्हें जीवन में कभी नहीं करना चाहिए(Wikimedia Commons)

न्यूज़ग्राम हिंदी: हिंदू धर्म में पुराणों का बहुत ही महत्व है, इनमे जीवन जीने के कई संदेश दिए गए हैं। पुराण में मनुष्य के धर्म और जीवन की कई जानकारी दी गई है। इनका पालन करके मनुष्य वह बुरे कर्म करने से बच सकता है जो उसके दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। इन्हें अपने जीवन में उतारने से घर में सुख शांति आ सकती है और सौभाग्य बना रहता है। गरुड़ पुराण(Garud Puran) में भी ऐसे कई कामों का उल्लेख है जिन्हें करने से बचना चाहिए।

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो बहुत ही अमीर होते हैं और उन्हें इस चीज़ का बहुत ही घमंड होता है। वे खुद के आगे सभी को नीच समझते हैं और यही दूसरों को पीड़ा पहुंचाते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार किसी भी दूसरे व्यक्ति को नीच समझ उसे पीड़ा पहुंचाना और कष्ट देना पाप है। ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी का वास नही होता है।

गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिन्हें जीवन में कभी नहीं करना चाहिए(Wikimedia Commons)
सुल्ताना डाकू: एक डाकू जो सभी अच्छे काम करता था

अक्सर ऐसा देखा गया है कि मनुष्य दूसरों की खुशी देखकर दुख करता है और दुख देख संतोष। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि जो खुद के पास हो उसी में खुश होना चाहिए। अपना कर्म करते हुए सुखी रहना चाहिए।

अमीर बनने की चाह रखते हैं तो जीवन में हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहने। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति गंदे कपड़े पहनता है उसपर कभी लक्ष्मी जी की कृपा नही पड़ती है। अपने धन प्राप्ति के लक्ष्य में वह हमेशा ही पीछे रह जाता है।

गरुड़ पुराण में सुखी दांपत्य जीवन के लिए भी सीख दी गई है। इसके अनुसार पति पत्नी को कभी भी लंबे समय तक एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच मानसिक तनाव बढ़ता है।

गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिसे जीवन में कभी नहीं करना चाहिए
गरुड़ पुराण में बताया गया है इन कामों के बारे में जिसे जीवन में कभी नहीं करना चाहिएPicasa

रात में दही खाना गरुड़ पुराण में नुकसानदेह बताया गया है। दिनभर में चाहे जितनी भी दही खाए लेकिन रात में इसे खाने से इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है। यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इससे उम्र भी घटती है।

धन पाने की लालच में लोग अक्सर ही सही गलत का फर्क भूल जाते हैं। गरुड़ पुराण में गलत तरीके से धन कमाना पाप बताया गया है। अपनी मेहनत से कामना चाहिए ना कि दूसरों का हड़प कर।

दूसरों की बुराई करना और उनकी निंदा करना गरुड़ पुराण में पाप माना जाता है। मनुष्य को दूसरों के काम पर ध्यान देने के बजाय स्वयं पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों की बुराई करने वाले लोग अक्सर पीछे रह जाते हैं और वे जीवन में सफल नहीं हो पाते हैं।

VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com