Jyotish Tips: सुबह उठकर जानिए कौन से काम करने से मिलते हैं बुरे परिणाम

जानिए सुबह उठकर ऐसे कौन से काम हैं(Jyotish Tips) जिन्हें करने से बचना चाहिए।
Jyotish Tips: सुबह उठकर जानिए कौन से काम करने से मिलते हैं बुरे परिणाम (Wikimedia)
Jyotish Tips: सुबह उठकर जानिए कौन से काम करने से मिलते हैं बुरे परिणाम (Wikimedia)

न्यूज़ग्राम हिंदी: हिंदू संस्कृति के अनुसार व्यक्ति को अच्छा और सुखमय जीवन जीने के लिए ज्योतिष शास्त्र में दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया जाता है जिसका अपने जीवन में पालन कर व्यक्ति सुख और शांति के साथ रह सकता है। सुबह उठकर अपने दिन की शुरुआत हमेशा अच्छे कामों से करनी चाहिए लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसे भी कामों का वर्णन है जिसे करने से बचना चाहिए। इन्हें करने से घर में अशांति और दुख बढ़ता है। जानिए सुबह उठकर ऐसे कौन से काम हैं(Jyotish Tips) जिन्हें करने से बचना चाहिए।

सुबह उठकर जूठे बर्तन देखना आपके जीवन पर बुरा असर डालता है। सुबह सुबह गंदे बर्तनों पर नज़र पड़ने से नकारात्मकता फैलती है और साथ ही आपके दिनभर के सारे काम पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए रात में ही गंदे बर्तन को साफ कर दें ताकि सुबह सुबह गंदे बर्तनों पर नज़र ना पड़े। गंदे बर्तनों से वास्तु दोष भी पड़ता है और यह अशुभ है।

सुबह सुबह उठते ही शीशा देखने से बचें। अपना चेहरा सुबह देखने से आप कई परेशानियों का सामना कर सकते हैं। यदि अपने सोने ही जगह पर शीशा रखते हो तो वहां से तुरंत हटा दें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह सुबह अपनी परछाई देखने से बचें। ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ती और मानसिक तनाव बढ़ता है। घर में कलह और अशांति भी बढ़ती है।

सवेरे उठकर जंगली जानवरों को तस्वीर देखने से बचें। ऐसा करने से आपका किसी के भी साथ पूरे दिनभर में विवाद हो सकता है। यदि घर में कोई ऐसी फोटो हो तो तुरंत ही हटा दें।

इसके अलावा सुबह सुबह उठकर अपने हथेलियों के दर्शन करें। ऐसा कहा जाता है आपके हथेली में देवताओं का वास होता है और सुबह सुबह इन्हें देखने से आपको देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com