Mahashivratri: सीएम योगी ने किए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन

देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि(Mahashivratri) पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत विभिन्न शिवालयों तक भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में रत रहे।
Mahashivratri: सीएम योगी ने किए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन(IANS

Mahashivratri: सीएम योगी ने किए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन(IANS

Mahashivratri

Published on
Updated on
2 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि(Mahashivratri) पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत विभिन्न शिवालयों तक भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में रत रहे। विधि विधान से पूजनोपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

शनिवार सुबह महाशिवरात्रि पर सीएम योगी के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरूआत गोरखनाथ मंदिर से हुई। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गो दुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। आखिर में प्रसाद का वितरण हुआ। अनुष्ठान का यह कार्य तीन घण्टे से अधिक समय तक चला। इसके पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर व झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया।


मानसरोवर के बाद सीएम योगी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन, पूजन के बाद में चांदी के पात्र में रखे दुग्ध व जल से महादेव का अभिषेक किया। पूजन सामग्री के साथ वस्त्र अर्पित किया। महादेव झारखंडी मंदिर में भी मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधि विधान से आराधना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

<div class="paragraphs"><p>Mahashivratri: सीएम योगी ने किए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन(IANS</p></div>
महाशिवरात्रि के मौके पर जुबिन नौटियाल ने भोलेनाथ का सॉन्ग रिलीज किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'महाशिवरात्रि' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com