Palmistry: हाथ की इन रेखाओं में छुपा है भविष्य का राज़

हस्त रेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार मनुष्य की हथेली में कई शुभ योग बनते हैं जो भविष्य के बारे में बताते हैं।
Palmistry: हाथ की इन रेखाओं में छुपा है भविष्य का राज़ (Wikimedia Commons)
Palmistry: हाथ की इन रेखाओं में छुपा है भविष्य का राज़ (Wikimedia Commons)

न्यूज़ग्राम हिंदी: हर व्यक्ति के हाथ की रेखाएं और उनका आकार अलग अलग होता है। मान्यताओं के अनुसार हमारी हाथ की रेखाओं से भविष्य के बारे में पता चलता है। हर दिन बदलती यह रेखाएं मनुष्य के कर्म पर निर्भर करती हैं। हथेलियों को पढ़कर भविष्य बताने की इस कला को हस्तरेखा शास्त्र कहते हैं। हस्त रेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार मनुष्य की हथेली में कई शुभ योग बनते हैं जो भविष्य के बारे में बताते हैं।

एक प्रमुख योग होता है पुष्कल योग। ऐसा कहा जाता है जिसकी हथेली में यह पुष्कल योग होता है उसे कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इस योग वाला व्यक्ति राजाओं की तरह जीवन जीता है और उसे किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आपकी रेखा में शनि और शुक्र की रेखा स्पष्ट रहता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा की शुरुआत होती है। यह रेखा शनि पर्वत के मध्य तक जाती है और तब बनता है पुष्कल योग। पुष्कल योग वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Palmistry: हाथ की इन रेखाओं में छुपा है भविष्य का राज़ (Wikimedia Commons)
Jyotish Tips: सुबह उठकर कभी ना करें ये काम, वरना पूरा दिन हो सकता है खराब

इसके साथ ही यदि आपके छोटे उंगली के नीच बारीक और उल्टी सीधी रेखाएं हैं और यह बाहर से अंदर की तरफ आती हैं तो उन्हें विवाह रेखा कहा जाता है। कहते हैं जिनके हाथ में विवाह रेखा स्पष्ट है उन्हें अमीर जीवनसाथी मिलता है। इसके साथ ही यदि विवाह रेखा के रंग में लालिमा है तो वह व्यक्ति के खुशाल वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। इनके जीवन में प्रेम और उत्साह भरा रहता है।

हस्तरेखा विज्ञान अनुसार अगर आपका हाथ में शुक्र पर्वत पर कमल का चिन्ह है तो यह दर्शाता है कि आपको धन के साथ प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। इसके साथ ही यह आपके साथ रहने वाले लोगों के भी भाग्य को बढ़ाएगा।

हस्तरेखा के अनुसार हाथ की तर्जनी और अंगूठे के बीच त्रिकोण बनाती हुई रेखाएं यह शुभ संकेत देती हैं कि आप धन के मामले में भाग्यशाली हैं। आपको बता दें कि कुछ लोगों की हथेलियों पर बना स्वस्तिक का निशान बड़ा ही शुभ माना जाता है। यह निशान तर्जनी ऊँगली के नीचे और अंगूठे के नीचे बनता है और यह व्यक्ति के जीवन में संपत्ति के लाभ को दिखाता है।

VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com