साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी
साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

राशिफल (IANS) 

हिंदी न्यूज़ग्राम: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के मसलों में लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कामकाज के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता लाभकारी रहेगा। इस हफ्ते धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। छात्र वर्ग को अपने कार्यो में सफलता मिलेगी। नकारात्मक सोच से बचें तथा व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट न करें।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन तथा कामकाज के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन आपके पक्ष में बना रहेगा। संतान के साथ आज प्रेमभाव में वृद्धि होगी। व्यापार को लेकर इस हफ्ते आप कोई नया डिसीजन ले सकते हैं। इस हफ्ते अपने खर्चो पर लगाम रखना हितकर रहेगा। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रभाव बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे लाभ आपको मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी यह हफ्ता अच्छा बना रहेगा। संतान तथा प्रेम संबंध की कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दैनिक कार्यो को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। इस हफ्ते मकान में किसी प्रकार का बदलाव हो सकता है।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता पारिवारिक मामलों के लिहाज से शुभ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य मन-माफिक रूप से पूर्ण हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारी परेशानी दे सकती है। वित्तीय मामले में आपको उम्मीद की नई किरण दिख सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रहें। छात्र वर्ग को परिश्रम करना पड़ेगा। धन से संबंधित कुछ अच्छे लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना अटका हुआ कोई कार्य आपका पूर्ण हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा। सेहत संबंधी ममलों में इस हफ्ते आपको सुधार मिलेगा। आप पारिवारिक लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य का सहयोग आपके लिए मददगार बना रहेगा। किसी जरूरी कार्य पर आपका धन खर्च संभव है।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन में चल रही उथल पुथल इस हफ्ते आपकी कम हो सकती है। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रह सकता है। सेहत के लिहाज से हफ्ते का मध्य भाग आपको परेशान कर सकता है, शुगर तथा ब्लड-प्रेसर के मरीज अपना विशेष धयान रखें। छात्र वर्ग को इस हफ्ते कुछ समस्या हो सकती है। इस हफ्ते वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता धन का लाभ देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी दैनिक आय में वृद्धि के योग रहेंगे। कामकाज को लेकर अगर कोई समस्या थी तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए सफलता देने वाला बना रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मन-माफिक रूप से सफलता मिलेगी। कामकाज को लेकर इस हफ्ते अधिकारी वर्ग आप से प्रसन्न बने रहेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी तथा उससे संबंधित चीजों पर खर्च भी हो सकता है। इस हफ्ते आपको मान सम्मान तथा उपहार की प्राप्ति के योग रहेंगे। आपका परिवारक जीवन अच्छा बना रहेगा। संतान से लाभ मिल सकता है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यो में सफलता देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्रों को अपने अटके हुए कार्यो में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें, सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।



मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सेहत से जुड़ी कोई समस्या दे सकता है। इस हफ्ते कार्यस्थल पर लोगों का उचित सहयोग न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। दैनिक कार्यो से हो रहे लाभों में इस हफ्ते आपको रुकावटें मिल सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा तथा किसी सदस्य का सहयोग आपको लाभ देगा। धन का खर्च सोच-समझ कर करें।

कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेमी वर्ग के लिए दिन शुभ बना रहेगा तथा कुछ जातकों को इस हफ्ते विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आपके कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। छात्र वर्ग को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

<div class="paragraphs"><p>साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह</p></div>

साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

राशिफल (IANS)



मीन राशि : इस राशि के जातक इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अपने कार्यो को लेकर अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट की डील आपको मिल सकती है। आपका विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के मध्य में आपको धन लाभ में अवरोध मिल सकते हैं तथा धन व्यय की अधिकता भी बनी रह सकती है।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com