साप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह
साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

राशिफल (IANS)

न्यूज़ग्राम हिंदी: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नजर आएगी। रुके और अटके कार्यो को गति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रहीं परेशानियों में आप राहत महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम-संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है। आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है। जमीन-जायदाद तथा मकान से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य में आपको सफलता मिलेगी। माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आप अपने साज-सज्जा के ऊपर अधिक खर्च कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आप अपने आप को ऊजार्वान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यो को पूर्ण करेंगे। आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नजर आ सकते हैं। इस हफ्ते आपको भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होगी तथा आप अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कन्या लग्नराशि : धनलाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा व्यतीत होगा। कई कार्यो के द्वारा आपको धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में आप नए कार्य शामिल कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह के उत्तर्राद्ध में आप नौकरी तथा व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नजर आएगी। इस हफ्ते आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव में वृद्धि हो सकती है। आपके बैंक बेलेंस में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। नए लोगो से संपर्क हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। हफ्ते के मध्य से आप अपने में एक नई अनुभूति महसूस करेंगे।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातको को सफलता मिल सकती है। व्यापार से संबंधित लोगों के लिए धन लाभ के योग हैं। पढ़ाई कर रहे जातको को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। मां और मकान से संबंधित कार्यो में आपको सफलता मिल सकती है।

मकर लग्नराशि : यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत हो सकता है। आय के नए स्रोत उभरकर सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा तंत्र-मंत्र की ओर झुकाव बढ़ सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे। संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है। आप नसों से संबंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं। आप सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

<div class="paragraphs"><p>साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह</p></div>

साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

राशिफल (IANS) 



कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग देने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है तथा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। आप घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा।

<div class="paragraphs"><p>साप्ताहिक राशिफल में जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह</p></div>
जानिए क्या हैं 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार की नई फिल्म नीति



मीन लग्नराशि : इस सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है। पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊजार्वान महसूस कर सकते हैं तथा एक नई सोच के साथ सभी कार्यो मैं आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी चल रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होने लगेगा।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com