सलमान खुर्शीद ने हिन्दू धर्म में आपत्तिजनक टिप्पणी पर वकील ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सलमान खुर्शीद की किताब में हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिपण्णी का हवाला देते हुए एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है (Pixabay)
सलमान खुर्शीद की किताब में हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिपण्णी का हवाला देते हुए एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है (Pixabay)

कल दिल्ली में पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम' का विमोचन किया। अब इस किताब को लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा होता दिख रहा है। दरअसल दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल का मानना है की सलमान खुर्शीद की इस किताब में हिन्दुओं पर आपत्तिजनक टिपण्णी की गई है। खुर्शीद की किताब में हिन्दुओं क तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों से की गई है जोकि गलत है। वकील ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

किताब के पेज नंबर 113 पर कहा गया है, "सनातन धर्म और संतों के लिए जाने जाने वाले शास्त्रीय हिंदू धर्म को हिंदुत्व के एक मजबूत संस्करण द्वारा एक तरफ धकेल दिया गया है, जिसके सभी मानक आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लाम के समान एक राजनीतिक संस्करण जैसे हैं।"

शिकायत में वकील ने कहा है की यह न सिर्फ केवल भड़काने वाला है और उकसाने वाला भी है। इस बयान ने हिन्दू धर्म के लोगों के बीच क्रोध का माहौल बना दिया है।

याचिका में कहा गया है, "हमारे देश के संविधान प्रत्येक व्यक्ति को भाषण और अभिव्यक्ति की आज़ादी प्रदान करता है लेकिन इस अधिकार का दुरूपयोग अक्षम्य है। यह देश के सम्मान और सद्भाव को खतरे में डालते है और समुदाय और धर्म के आधार पर यह नागरिकों को यह उकसाने का काम करता है। यह राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा बनाता है और इसे एक जघन्य अपराध के रूप में माना जाना चाहिए।

यह धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच ना सिर्फ युद्ध छेड़ने का काम करता है बल्कि धर्म के विभिन्न समाजों के बीच शत्रुता पैदा करने का भी काम करता है। यह हमारे जैसे धर्मनिरपेक्ष और लोकतान्त्रिक देश की सम्प्रभुता के खिलाफ है।

संसद सदस्य और पूर्व कानून मंत्री होने के नाते आरोपी एक सार्वजनिक व्यक्ति है और लोगों पर उनका प्रभाव भी है। बयान से हिन्दू समुदाय को उत्तेजित कर सकता है और इससे हमारे देश की सुरक्षा और सम्प्रभुता को खतरा है।

Input- IANS; Edited By- Saksham Nagar

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com