Birthday Special: रवि शास्त्री का चपाती शॉट और एक ओवर में 6 छक्के

वह जो चपाती शॉट मारते थे, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता था। वह 1983 ने वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
रवि शास्त्री का चपाती शॉट (Wikimedia Commons)

रवि शास्त्री का चपाती शॉट (Wikimedia Commons)

Birthday Special

न्यूजग्राम हिंदी: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री (Former Indian Cricketer Ravi Shastri) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने एक ओवर छह छक्के जड़े थे। इनका जन्म 27 मई 1962 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर में 10वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में आगाज करने से ओपनर बनने तक का सफर बहुत जोरदार रहा। जब उन्होंने संन्यास ले लिया तो वह कमेंटेटर बन गए।

<div class="paragraphs"><p>रवि शास्त्री का चपाती शॉट (Wikimedia Commons)</p></div>
Sikkim Foundation Day: 1975 में बना सिक्किम भारत का हिस्सा, जानिए क्या थे कारण

उन्होंने शुरुआत लेफ्ट स्पिनर के रूप में खेलने से की लेकिन मौका मिलते ही खुद को एक सफल बल्लेबाज के रूप में साबित कर दिया। वह जो चपाती शॉट मारते थे, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता था। वह 1983 ने वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह अपना चपाती शॉट मारने के लिए प्रसिद्ध हुए, इस शॉट को अधिकतर लोग पैड शॉट के नाम से जानते हैं। यह शॉट उस वक्त फेमस हुआ जब रवि ने पैड पर आई हुई गेंद को फ्लिप करना शुरू किया।

<div class="paragraphs"><p>विराट कोहली, रवि शास्त्री और डंकन फ्लेचर</p></div>

विराट कोहली, रवि शास्त्री और डंकन फ्लेचर

Wikimedia Commons

शास्त्री दाएं हाथ के बल्लेबाज है और उनके नाम पर एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज है। वह विश्व के दूसरे और भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे। उन्होंने यह छक्के रणजी ट्रॉफी (Ranji trophy) 1985 में बड़ौदा (Baroda) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) की तरफ से खेलते हुए मारे थे।

उन्होंने 1981 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था उस वक्त वह मात्र 19 साल के थे। उन्होंने डेब्यू न्यूजीलैंड (Newzeland) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 1981 नवंबर में खेलकर वनडे में डेब्यू किया। लेकिन उनका करियर ज्यादा नहीं चला क्योंकि घुटने की चोट के कारण उन्होंने 30 की उम्र में ही रिटायरमेंट ले ली। उन्होंने भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले। उन्होंने अपने करियर में 15 शतक और 30 अर्धशतक लगाएं। टेस्ट मैच में 159 और वनडे में 129 विकेट लिए।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com